{"_id":"eddf5930e6f22dda3cb00e31e162d12e","slug":"ajmal-saves-pakistan-against-zimbabw-in-fst-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमल ने पाकिस्तान को शर्मसार होने से बचाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अजमल ने पाकिस्तान को शर्मसार होने से बचाया
टीम डिजिटल
Updated Wed, 04 Sep 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर टीम के रूप में आंके जाने वाली
विज्ञापन
जिम्बाब्वे ने एक बार फिर चौथे नंबर की पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीम को
शर्मसार की स्थिति में पहुंचा दिया था।
लेकिन दिग्गज फिरकी गेंदबाज और पुछल्ले बल्लेबाज सईद अजमल ने पाक टीम को बचा लिया और वह पहले दिन स्टंप तक 49 रन बनाकर क्रीज पर बने रहे।
पहले टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान गेंदबाजों ने पाक की अनुभवी बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन की राह दिखाकर मैच को रोमांचक बना दिया है।
खेल दिन का खेल समाप्त होने तक स्कोर नौ विकेट पर 249 रन तक पहुंचा दिया। अजहर अली ने सर्वाधिक 78 जबकि कप्तान मिस्बाह उल हक ने 53 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से तिनाशे पैनयंगारा ने तीन विकेट लिए।
हरारे में खेले जा रहे मैच में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने पाकिस्तान टीम की हालत इस कदर खराब कर दी थी कि उसके आठ विकेट महज 182 रनों पर गिर गए थे।
ऐसे में अजमल ने 10वें नंबर के बल्लेबाज जुनैद खान (17) के साथ नौंवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर टीम को ढाई सौ के करीब पहुंचाया।
हालांकि बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले जुनैद खान पहले दिन स्टंप होने से एक गेंद पहले ही आउट हो गए।
इससे पहले जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पाक को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कप्तान हैमिल्टन मास्कजदा के फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए 27 रन के अंदर तीन विकेट झटक लिए।
दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इससे पहले पाक ने जिम्बाब्वे को टी-20 और वनडे सीरीज में हार चुका है। हालांकि जिम्बाब्वे ने पहले वनडे मैच में पाक को हराया था।