फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane to play County cricket for leicestershire

Ajinkya Rahane: टीम इंडिया में वापसी के लिए अजिंक्य रहाणे ने पकड़ी पुजारा की राह, खेलेंगे काउंटी क्रिकेट

Wed, 01 Feb 2023 10:27 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिशेस्टरशायर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिशेस्टरशायर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 10:27 AM IST
सार

रहाणे से पहले भारतीय टेस्ट टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane to play County cricket for leicestershire
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे काउंटी क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वह काउंटी क्रिकेट में लिशेस्टरशायर के साथ खेलेंगे। 34 साल के रहाणे ने भारतीय टीम के लिए पिछली बार टेस्ट मैच 2022 जनवरी में खेला था। वह आईपीएल के बाद आठ काउंटी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे जिसमें पूरा वन डे कप भी शामिल है। लिशेस्टरशायर क्लब ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। रहाणे 2019 में हैंपशायर के लिए खेले थे जहां उन्होंने नॉटिंघमशायर के खिलाफ काउंटी पदार्पण में शतक जड़ा था। इसके अलावा रहाणे ने रणजी के इस सत्र में सात मैचों में 57.63 की औसत से 634 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया था।
विज्ञापन


रहाणे से पहले भारतीय टेस्ट टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं। अब रहाणे की कोशिश भी इसी तरीके से भारतीय टीम में जगह बनाने की होगी। हालांकि, रहाणे के लिए यह आसान नहीं होगा, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट खेलने का अंदाज अब बदल रहा है और मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजों को मौका देने की बात हो रही है, जो तेजी से रन बनाते हैं। ऐसे में रहाणे के लिए भारतीय टीम में वापसी करना आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन


आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलेंगे 
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता की टीम ने अजिंक्य रहाणे को रिलीज कर दिया था। ऐसे में चेन्नई ने मिनी ऑक्शन में उन पर दांव लगाया। रहाणे अब चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, ऋतुराज और डेवोन कॉन्वे के खेलने पर रहाणे को मौका मिलना मुश्किल है, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा होने पर कॉन्वे टीम से बाहर हो सकते हैं। इस स्थिति में रहाणे चेन्नई के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। पिछले आईपीएल में कोलकाता के लिए उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed