{"_id":"67c832a2294f498ef70c3f03","slug":"ajinkya-rahane-talks-about-kkr-captaincy-and-india-wins-semifinal-against-australia-in-champions-trophy-2025-2025-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ajinkya Rahane: KKR की कप्तानी पर आया रहाणे का बयान, भारत के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने पर भी की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ajinkya Rahane: KKR की कप्तानी पर आया रहाणे का बयान, भारत के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने पर भी की बात
Wed, 05 Mar 2025 04:46 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 05 Mar 2025 04:46 PM IST
सार
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू टी20 में मिली सफलता का श्रेय शांत रहते हुए बेखौफ क्रिकेट खेलने को दिया। रहाणे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सत्र में 164.56 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे।
विज्ञापन
वेंकटेशन अय्यर और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : KolkataKnightRiders Twitter
विस्तार
गत चैंपिंयन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को नया कप्तान मिल गया है। फ्रेंचाइजी ने अजिंक्य रहाणे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को आगामी टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद केकेआर के अनुभवी खिलाड़ी रहाणे ने टी20 में अपने प्रदर्शन पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी में पहुंचने पर भी बात की।
विज्ञापन
रहाणे को मिली केकेआर की कप्तानी
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू टी20 में मिली सफलता का श्रेय शांत रहते हुए बेखौफ क्रिकेट खेलने को दिया। रहाणे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सत्र में 164.56 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलते हुए भी कामयाबी हासिल की थी।
रहाणे ने कहा- मैं हमेशा पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की सोचता था। पिछले दो तीन साल से हालांकि मैने आजादी के साथ बेखौफ क्रिकेट खेलने पर जोर दिया। मैं यही करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन अपनी प्रक्रिया भी नहीं छोड़ी है। अपने स्वाभाविक खेल को बरकरार रखा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेरा प्रदर्शन अच्छा था जिससे काफी आत्मविश्वास मिला। यह अपने खेल पर भरोसा करके वर्तमान में रहने और शांतचित्त रहने के बारे में है। मैंने हमेशा अपने खेल में सुधार और उसका पूरा मजा लेने पर जोर दिया।

भारत की जीत पर क्या बोले रहाणे?
चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया पर चार विकेट से मिली जीत के बारे में भी रहाणे ने बात की। उन्होंने कहा- मुझे खुशी है कि भारत फाइनल में पहुंच गया है। मैं टीम को बधाई देता हूं और मुझे यकीन है कि वे फाइनल में अच्छा खेलेंगे। अतीत को भुलाकर वर्तमान पर फोकस करते हुए ही भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया।