फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane says Batting straight and close to the body key to success in English conditions

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: रहाणे ने बनाई रणनीति, बताया- कीवियों के खिलाफ कैसे होगी सफलता हासिल

Sun, 13 Jun 2021 08:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 13 Jun 2021 08:14 PM IST
सार

भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि इन हालात में सफलता हासिल करने के लिए स्ट्रेट बल्लेबाजी और शरीर के करीब से खेलना अहम होगा।
 

विज्ञापन
Ajinkya Rahane says Batting straight and close to the body key to success in English conditions
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि जिस बल्लेबाज को चुनौतियां पसंद हैं, उसे इंग्लैंड की अनिश्चित परिस्थितियों में खेलने में मजा आएगा। रहाणे ने कहा कि इन हालात में सफलता हासिल करने के लिए स्ट्रेट बल्लेबाजी और शरीर के करीब से खेलना अहम होगा।

विज्ञापन


रहाणे ने 'बीसीसीआई डॉट टीवी' से कहा, 'जिन बल्लेबाजों को चुनौतीपूर्ण हालात में बल्लेबाजी करना पसंद आता है, उन्हें इंग्लैंड में मजा आयेगा। अगर आप क्रीज पर जम गए तो इंग्लैंड बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी जगह है। बतौर बल्लेबाज, मैंने महसूस किया कि इंग्लैंड में जितना ज्यादा आप स्ट्रेट और करीब से खेलोगे, उतना ही आपके लिए बेहतर होगा।'
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से शुरू होने वाले शुरूआती विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले उन्होंने कहा, 'बल्लेबाज के तौर पर एक और चीज मुझे लगती है कि आप भले ही 70 पर बल्लेबाजी कर रहे हो या फिर 80 रन पर, आप कभी भी क्रीज पर जमते नहीं हो, क्योंकि एक गेंद पर आपके आउट होने का मौका बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

33 साल के मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने कहा कि भारत पिछले दो वर्षों में निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में होने का हकदार था। रहाणे ने कहा, 'हमने टीम के तौर पर दो साल तक लगातार अच्छा क्रिकेट खेला जिसके परिणामस्वरूप हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे। यह आसान नहीं था क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में आपको प्रत्येक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है।' उन्होंने कहा, 'विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने के बाद हमने वेस्टइंडीज के खिलाफ जो शुरूआत की, उसके बाद से टीम ने अब तक एकजुट होकर प्रदर्शन किया है।'

रहाणे ने कहा, 'हां, यह महत्वपूर्ण मैच है लेकिन टीम के तौर पर हम इसे एक अन्य मैच की तरह लेंगे। हमें खुद को तैयार करने के लिए यहां कुछ अच्छा समय मिला। व्यक्तिगत रूप से मैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए बहुत रोमांचित हूं। हम इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे, भले ही नतीजा कुछ भी हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed