फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane does not want to be reduced Virat Kohli's aggresion

'भगवान न करे विराट कोहली का गुस्सा हो कभी कम'

Tue, 13 Mar 2018 04:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
Ajinkya Rahane does not want to be reduced Virat Kohli's aggresion
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने गुस्से के लिए आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। कप्तान कोहली के इस आक्रामक रवैये का कोई फैन है तो कोई इनका आलोचक है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया की टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन


एक इंटरव्यू में रहाणे ने कहा, 'मैं कभी नहीं चाहता कि मैदान पर विराट कोहली के आक्रामक रवैये में किसी तरह की कमी आए। दरअसल विराट के आक्रामक रूप में ही उनकी प्रतिभा खुलकर सामने आती है। रहाणे ने बताया, 'न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि फील्डिंग करते हुए भी उनका आक्रामक अंदाज टीम के लिए काफी लाभदायक रहता है।

विज्ञापन

Ajinkya Rahane does not want to be reduced Virat Kohli's aggresion
अजिंक्य रहाणे - फोटो : File

रहाणे ने बताया कि द. अफ्रीका के खिलाफ हालिया दौरे पर कप्तान विराट ने बेहद शांत स्वभाव के साथ टीम की कमान संभाली थी। इस दौरे पर विराट कोहली ने किसी तरह की स्लेजिंग भी नहीं की। विराट कोहली का आक्रामक रूप देखने के बाद खिलाड़ियों का जोश भी सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

बता दें कि द. अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को कड़ी चुनौती दी थी। हालांकि यह सीरीज भारत 2-1 से हार गया था। वहीं पहले दो टेस्ट मैचों में अजिंक्य रहाणे को मौका नहीं दिया गया, लेकिन तीसरे मैच में मौका मिलते ही उन्होंने खुद को बेहतर साबित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed