फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After Pujara and Arshdeep Singh Rahane will also play in county will go to England after Windies tour

County Cricket: पुजारा और अर्शदीप सिंह के बाद रहाणे भी काउंटी में खेलेंगे, विंडीज दौरे के बाद जाएंगे इंग्लैंड

Sun, 18 Jun 2023 11:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Jun 2023 11:42 PM IST
सार

रहाणे ने जनवरी में लीसेस्टशायर के साथ करार किया था और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्हें जून से सितंबर के बीच टीम के लिए आठ प्रथम श्रेणी मैच के अलावा पूरा रॉयल लंदन कप (50 ओवर का घरेलू टूर्नामेंट) खेलना था।

विज्ञापन
After Pujara and Arshdeep Singh Rahane will also play in county will go to England after Windies tour
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी सरजमीं पर दो टेस्ट की शृंखला के बाद इंग्लिश काउंटी टीम लीसेस्टरशायर की ओर से डिवीजन दो में खेलेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान रहाणे ने इसी महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के साथ भारतीय टीम में सफल वापसी की थी।
विज्ञापन


रहाणे ने जनवरी में लीसेस्टशायर के साथ करार किया था और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्हें जून से सितंबर के बीच टीम के लिए आठ प्रथम श्रेणी मैच के अलावा पूरा रॉयल लंदन कप (50 ओवर का घरेलू टूर्नामेंट) खेलना था। हालांकि भारतीय टेस्ट टीम में वापसी के कारण वह इस काउंटी टीम से नहीं जुड़ पाए। 
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया, अजिंक्य वेस्टइंडीज में दो टेस्ट के बाद सीधे इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे और बाकी सत्र के लिए लीसेस्टरशायर से जुड़ेंगे। वह अगस्त में रॉयल लंदन कप में खेलेंगे और सितंबर में संभवत: चार काउंटी मैच खेलेंगे क्योंकि उनके सीमित ओवरों की टीम में जगह बनाने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे दूसरी बार काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वह 2019 सत्र में हैंपशायर की ओर से खेले थे जब उन्हें 50 ओवर के विश्व कप की टीम से बाहर कर दिया गया था। डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की पहली पारी में 89 रन बनाने वाले रहाणे ने हाल में 83 टेस्ट में पांच हजार रन पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed