फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   after pitch row dhoni and mukherjee avoid each other at eden

एक-दूसरे से नजर चुराते दिखे धोनी और मुखर्जी

Mon, 03 Dec 2012 09:28 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Mon, 03 Dec 2012 09:28 PM IST
विज्ञापन
after pitch row dhoni and mukherjee avoid each other at eden

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए टर्निंग पिच बनाने के विवाद के बाद सोमवार को भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में जमकर अभ्यास किया। इस दौरान सभी की निगाहें मैदान पर मौजूद पिच क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर थी, जो एक-दूसरे से नजरें चुराते हुए दिखे। भारतीय खिलाड़ी जहां नेट पर अभ्यास में व्यस्त रहे। वहीं धोनी और मुखर्जी में मैदान पर काफी दूरी देखी गई।

विज्ञापन


कप्तान धोनी टीम के कोच डंकन फ्लेचर के साथ जिस समय मैदान के बीचों-बीच पिच का जायजा ले रहे थे उस समय मुखर्जी को बाउंड्री लाइन के बाहर डग आउट में चुपचाप बैठा देखा गया। हालांकि पिच का जायजा लेने के बाद खुश दिख रहे धोनी 83 वर्षीय मुखर्जी के पास पहुंचे और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए कुछ बात करने की कोशिश की लेकिन मुखर्जी गौतम गंभीर के साथ बातचीत में मशगूल रहे।
विज्ञापन


गंभीर पिछले दो साल से आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान हैं और इस कारण भी उनकी मुखर्जी से अच्छी बातचीत है। पिच हरी दिख रही है और स्ट्रिप भी है। यह बिल्कुल वैसी दिख रही है जैसी अभी बंगाल और गुजरात के बीच खेले गए मैच के दौरान थी। इस बीच फार्म की तलाश में जूझ रहे सचिन तेंदुलकर ने नेट पर लगभग आधे घंटे तक बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया। इसके बाद सचिन ने युवाओं को कुछ टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed