फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After Mohammed Shami surgery, PM Modi tweeted, giving courage, said- 'You will get well soon'

Mohammed Shami: शमी की सर्जरी के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट, हिम्मत बंधाते हुए कहा- 'आप जल्दी ठीक हो जाएंगे'

Tue, 27 Feb 2024 03:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 27 Feb 2024 03:02 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री मोदी ने उनके स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होने की कामना करते हुए ट्वीट किया। पीएम ने भरोसा जताया कि गेंदबाज जल्द ही स चो पर काबू पा लेंगे।

विज्ञापन
After Mohammed Shami surgery, PM Modi tweeted, giving courage, said- 'You will get well soon'
शमी-पीएम मोदी - फोटो : Twitter

विस्तार

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 से एंकल की चोट से जूझ रहे थे। टू्र्नामेंट के दौरान उन्होंने दवाईयों के जरिए अपने दर्द पर काबू पाया और भारत के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 22 फरवरी को अनुभवी गेंदबाज एंकल सर्जरी के लिए लंदन रवाना हुए थे। सोमवार को उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया जिसकी जानकारी खिलाड़ी ने ट्वीट कर दी। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने उनके स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होने की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि आप  साहस के साथ इस चोट पर काबू पा लेंगे जो आपके लिए बहुत अभिन्न है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट कर दी सर्जरी की जानकारी
33 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के लिए विश्व कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने 24 विकेट हासिल किए थे। चोट के बावजूद वह भारतीय टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। सोमवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से सफलतापूर्वक हुए ऑपरेशन को लेक जानकारी दी। गेंदबाज ने बताया कि उनकी रिकवरी हो रही है। वापसी के लिए गजब का जज्बा दिखाते हुए शमी ने कहा, "अभी-अभी अकिलीज टेंडन पर एड़ी का सफल ऑपरेशन हुआ है! ठीक होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन मैं वापस अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए बेहद उत्सुक हूं।"


आईपीएल भी नहीं खेल पाएंगे शमी
आईपीएल 2024 शुरू होने में अभी लगभग एक महीने का वक्त बचा है। उससे पहले 2022 की चैंपियन टीम और 2023 की उपविजेता गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमी बाएं टखने की चोट के कारण पूरे आईपीएल के 17वें संस्करण में खेलते नजर नहीं आएंगे। गौरतलब है कि तेज गेंदबाज को चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए भी नहीं चुना गया था। इसके अलावा, वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए थे। शमी का इस टू्र्नामेंट में न होना गुजरात के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। टीम पहले ही हार्दिक पांड्या के गुजरात छोड़कर मुंबई इंडियंस जाने से नुकसान झेल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed