{"_id":"5ea9be4a3c6e44675c1ac001","slug":"after-hardik-pandya-now-ajnikya-rahane-also-supports-ipl-with-back-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रहाणे ने भी कहा खाली स्टेडियम में हो IPL, हार्दिक पांड्या की राय भी ऐसी ही है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब रहाणे ने भी कहा खाली स्टेडियम में हो IPL, हार्दिक पांड्या की राय भी ऐसी ही है
Thu, 30 Apr 2020 12:03 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कहा है कि उन्हें खाली स्टेडियमों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलने से कोई ऐतराज नहीं है बशर्ते इससे क्रिकेटप्रेमियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा इंस्टाग्राम लाइव चैट में उन्होंने कहा ,‘कोरोना महामारी ने सभी को सिखा दिया है कि अप्रत्याशित चीजें हो सकती है। इसलिए हम जो कर रहे हैं, उसी में खुश रहना चाहिए और उसकी अहमियत समझनी चाहिए।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जहां तक आईपीएल या अन्य खेलों का सवाल है, मेरा मानना है कि यह दर्शकों के बिना खेला जा सकता है। हम सभी ने घरेलू क्रिकेट खाली मैदानों में खेला है तो यह हमारे लिए नया नहीं है।'
विज्ञापन
रहाणे ने कहा, 'बेशक हम अपने प्रशंसकों के बिना कुछ नहीं है और यही वजह है कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्हें घर बैठे मैच देखने को मिल रहे हैं तो यह अच्छा है। उनकी सुरक्षा के लिए अगर हमें खाली मैदान में खेलना पड़े तो मैं तैयार हूं।'
इसके पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हार्दिक पांड्या ने भी कहा था कि आईपीएल खाली स्टेडियम में भी आयोजित किया जा सकता है।