फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   after attacking dhoni eden curator agrees to continue

'दीवार से बातें करने जैसा है प्रबीर से मांग करना'

Sun, 02 Dec 2012 12:23 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 02 Dec 2012 12:23 AM IST
विज्ञापन
after attacking dhoni eden curator agrees to continue

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोलकाता में भी पहले दिन से टर्निंग विकेट की मांग पर बवाल खड़ा हो गया है। ईडन गार्डंस के पिच क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी ने धोनी की इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि कप्तान का मनमाफिक पिच की मांग करना अनैतिक है। उनका कहना था कि अगर धोनी चांद मांगेंगे तो क्या उन्हें चांद दे दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रबीर के इस बयान के बाद नाराज बीसीसीआई ने आशीष भौमिक को ईडन गार्डंस में टर्निंग पिच बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी। बोर्ड के इस फैसले से नाराज प्रबीर एक महीने के मेडिकल लीव पर चले गए और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) से अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी।
विज्ञापन


कैब अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के साथ बीच बचाव के बाद प्रबीर फिर से काम पर लौट आए। लेकिन इस बवाल ने पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच नए बहस को जन्म दे दिया है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली समेत कई पूर्व क्रिकेटर टर्निंग पिच की मांग पर उठे बवाल पर एक मत नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांगुली ने कहा कि ‘प्रबीर दा से कोई चीज की मांग करना दीवार से बातें करने जैसा है। प्रवीर किसी की नहीं सुनते हैं। उन्होंने मेरी भी नहीं सुनी। वह अपने हिसाब से ही मांग करते हैं। यह लोहे के चने चबाने से कम नहीं है।’ वहीं कीर्ति आजाद ने कहा, ‘धोनी की मांग जायज है। लेकिन सवाल यह है कि वानखेड़े में भी टर्निंग पिच की मांग की गई थी और टीम तीन स्पिनरों से मैदान में उतरी, फिर भी करारी हार का मुंह देखना पड़ा।’


टीम में मौजूदा खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भी अपने कप्तान की मांग का समर्थन किया है। बकौल गंभीर, ‘धोनी कप्तान हैं। उनकी बात को सभी को माननी चाहिए। उनकी मर्जी की पिच मिलना ही चाहिए।’ वहीं, पूर्व कप्तान कपिल देव तो धोनी की इस मांग को जायज नहीं ठहराते हैं। बकौल कपिल, ‘धोनी को टर्निंग पिच की डिमांड करने बजाए माकूल पिच की गुजारिश करनी चाहिए। यह क्रिकेट के लिए अच्छा होता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed