फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   afridi create a new world record in odi cricket

अफरीदी ने क्रिकेट की किताब में लिखा नया रिकॉर्ड

Tue, 16 Jul 2013 12:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Jul 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
afridi create a new world record in odi cricket

लगभग खत्म हो चुके अंतरराष्ट्रीय कैरियर में धमाकेदार वापसी करते हुए शाहिद अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे आज तक कोई क्रिकेटर नहीं कर सका।

विज्ञापन


हरफनमौला क्रिकेटर अफरीदी को कई खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन के बाद वेस्ट इंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान टीम में दोबारा शामिल किया गया, तो उन्होंने इसका जमकर फायदा उठाया।
विज्ञापन


ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर अफरीदी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह वनडे क्रिकेट में एक साथ सात हजार रन और 350 विकेट लेने का कारनामा करने वाले पहले और एकमात्र क्रिकेटर बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरेबियाई दौरे पर पहुंची पाकिस्तान टीम ने अपने पहले ही वनडे मैच में मेजबान वेस्ट इंडीज को 126 रनों से हराते हुए उसकी चुनौती ध्वस्त कर दी। अफरीदी ने अपने दम पर पाक को इस मैच में बेजोड़ जीत दिलाई।

इस एकतरफा मुकाबले में अफरीदी ने पहले विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 76 रन बनाए। फिर गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए महज 12 रन देकर सात विकेट भी झटक लिए। वनडे इतिहास में गेंदबाजी में यह दूसरा सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड है।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज चमिंडा वास के नाम वनडे क्रिकेट से बेहतरीन गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2001 में जिंबाब्वे के खिलाफ 19 रन देकर आठ विकेट झटके थे।


विंडीज बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो का विकेट लेने के साथ ही अफरीदी ने वनडे में 350 विकेट अपने नाम दर्ज करा लिया। 350 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले अफरीदी दुनिया के महज आठवें और पाक के तीसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से वसीम अकरम और वकार युनूस यह कमाल कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed