{"_id":"654521ad55ba59474b018ed6","slug":"afghanistan-victory-increased-pakistan-s-problems-know-now-what-are-the-equations-of-semi-final-odi-wc-2023-2023-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI WC: अफगानिस्तान की जीत ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किल, जानें अब क्या हैं सेमीफाइनल के समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC: अफगानिस्तान की जीत ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किल, जानें अब क्या हैं सेमीफाइनल के समीकरण
Fri, 03 Nov 2023 10:07 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:07 PM IST
सार
भारत पहले सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में जगह बनाने से सिर्फ एक जीत दूर है। ऐसे में पाकिस्तान की किस्मत न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खेल पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान अंक तालिका में पाकिस्तान से ऊपर है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को लखनऊ में नीदरलैंड को सात विकेट से हराया। इस आसान जीत के साथ ही इस टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी संभावना मजबूत कर ली। अफगानिस्तान की यह चौथी जीत थी और उसने अंक तालिका में पाकिस्तान को पछाड़कर आठ अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल कर लिया। अब सात मैचों के बाद इस टीम के भी न्यूजीलैंड के समान ही अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में कीवी टीम आगे है। ऑस्ट्रेलिया आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, लेकिन उसने केवल छह मैच खेले हैं।
अफगानिस्तान को अब ग्रुप चरण के अपने आखिरी दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का सामना करना पड़ेगा और दोनों मैचों में जीत मिलने पर उसके 12 अंक हो जाएंगे। अगर न्यूजीलैंड भी अपने बाकी दोनों मैच जीत जाता है तो दोनों टीमें बराबरी पर रहेंगी और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला नेट रन रेट से ही होगा।

वनडे विश्व कप 2023 अंक तालिका
- फोटो : अमर उजाला
अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने मुकाबले हारती है तो न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के तीन मैच बचे हैं और उनमें से एक मैच शानदार लय में चल रहे अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। हालांकि, शुक्रवार को हुए मैच से पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर नहीं आई। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम के सात मैचों में छह अंक हैं और यदि वे अपने शेष दोनों मैच जीतते हैं तो वे अधिकतम 10 अंक तक पहुंच सकते हैं।
इस स्थिति में प्रतियोगिता में उनका भविष्य पूरी तरह से इस पर निर्भर करेगा कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान अपने शेष मैचों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का एक ही तरीका यह है कि उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से बेहतर हो, तभी यह टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी। इसके लिए पाकिस्तान को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।
भारत 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।