ODI WC: विश्व कप के बीच इरफान के घर अफगान टीम की पार्टी; सुनील शेट्टी-अदनान सामी भी रहे मौजूद, जमकर हुई मस्ती
अफगानिस्तान की टीम ने वनडे विश्व कप 2023 में शानदार खेल दिखाया है। अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है और अपना आखिरी मैच जीतकर सेमीफाइनल खेल सकता है।
विस्तार
पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत के बाद इरफान पठान ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में राशिद खान के साथ डांस किया था। अफगानिस्तान की श्रीलंका पर जीत के बाद पठान ने ब्रॉडकास्टर के स्टूडियो में हरभजन सिंह के साथ डांस किया, जबकि उन्होंने नीदरलैंड पर अफगानिस्तान की टीम के बाद अकेले डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए अफगानिस्तान टीम मुंबई पहुंची और इरफान ने सभी खिलाड़ियों को अपने घर खाने पर बुलाया। इस दौरान इरफान के बड़े भाई यूसुफ भी मौजूद थे। राशिद खान, नवीन-उल-हक और अफगानिस्तान के अन्य स्टार खिलाड़ी उनके घर आए। भारतीय गायक अदनान सामी और अनुभवी बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी पठान निवास पर मौजूद थे।
A beautiful evening with the ‘gallant’ Afghan cricket team at @IrfanPathan ‘s home!
There were stories, love, laughter, Kebabs, ‘Shola’ & Qabuli Pulao in abundance!!
.#adnansami #cricket pic.twitter.com/R2cuEvlQAP— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) November 7, 2023
2023 विश्व कप से पहले अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप के इतिहास में सिर्फ एक मैच जीता था। यह टीम इससे पहले 2015 और 2019 में दो बार टूर्नामेंट में शामिल हुई थी। अफगानिस्तान ने 2015 में स्कॉटलैंड को हराया था, लेकिन 2019 में उसे कोई जीत नहीं मिली। हालांकि, उन्होंने 2023 संस्करण में चार मैच जीते हैं, जिसमें तीन टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ जीत शामिल है।
अफगानिस्तान ने पूर्व चैंपियन इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ही नीदरलैंड के खिलाफ भी जीत हासिल की। अब अफगानिस्तान का भाग्य उनके अपने हाथों में है, वह अपना आखिरी मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना सकते हैं।
अदनाम सामी ने इस पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा इरफान पठान के घर पर 'वीर' अफगान क्रिकेट टीम के साथ एक खूबसूरत शाम! कहानियां, प्यार, हंसी, कबाब, 'शोला' और काबुली पुलाव प्रचुर मात्रा में थे!!.
अफगानिस्तान शुक्रवार (10 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगा।