फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan star Cricketer Rashid Khan appeals to World leaders, asked for Peace and harmony

अपील: अफगानिस्तान के क्रिकेटर ने कहा- हमें अमन चाहिए, हमें इस तरह मरने के लिए न छोड़ें

Tue, 10 Aug 2021 08:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 10 Aug 2021 08:15 PM IST
सार

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने विश्व समुदाय से मदद की मांग की है। राशिद ने सोशल मीडिया के माध्यम से मार्मिक शब्दों में दुनियाभर के नेताओं से शांति की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Afghanistan star Cricketer Rashid Khan appeals to World leaders, asked for Peace and harmony
राशिद खान - फोटो : PTI & twitter@rashidkhan_19

विस्तार

अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से अफगानिस्तान की स्थिति लगातार खराब हो रही है। तालिबान आतंकियों की क्रुरता और आतंक थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तालिबान लगातार अफगानिस्तान की प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा करता जा रहा है। इसके साथ ही वह मासूमों और बेकसूरों का भी कत्ल कर रहा है। आलम यह है कि वहां के नागरिक देश छोड़ने को मजबूर हैं। यही नहीं, अमेरिका समेत विभिन्न देश अपने लोगों को अफगानिस्तान से निकाल रहे हैं।

विज्ञापन


इसी बीच अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने विश्व समुदाय से मदद की मांग की है। राशिद ने सोशल मीडिया के माध्यम से मार्मिक शब्दों में दुनियाभर के नेताओं से गुहार लगाते हुए लिखा, 'दुनियाभर के प्रिय नेताओं! मेरा देश संकट में है। महिलाओं और बच्चों समेत हजारों लोग मारे जा रहे हैं। हर रोज हमारे लोग शहीद हो रहे हैं। घरों और संपत्तियों को तबाह किया जा रहा है। हजारों लोग अपना घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। ऐसे हालात में हमें अकेला मत छोड़िए। अफगान लोगों की हत्याएं और अफगानिस्तान को बर्बाद होने से बचा लीजिए। हम शांति चाहते हैं।
विज्ञापन




गौरतलब है कि राशिद समेत अफगानिस्तान के कई क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट में छाप छोड़ी है। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम ने भी तेजी से अपना परचम लहराया है। राशिद खुद टी-20 क्रिकेट के दिग्गज बन चुके हैं। इस वक्त वह कई अन्य अफगानी क्रिकेटरों के साथ आईपीएल का हिस्सा हैं। राशिद सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं, यही नहीं वह बिग बैश लीग समेत कई अन्य टी-20 लीगों में भी खेलते हैं। यही कारण है कि राशिद काफी मशहूर और चर्चित है और दुनियाभर में फैन फॉलोविंग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed