{"_id":"63199f62a07bbc56d722ba3c","slug":"afghanistan-players-started-crying-after-losing-match-against-pakistan-match-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AFG vs PAK Video: चार गेंद के अंदर बदले अफगानी खिलाड़ियों के तेवर, पहले लड़ाई की फिर रोते हुए मैदान से बाहर गए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG vs PAK Video: चार गेंद के अंदर बदले अफगानी खिलाड़ियों के तेवर, पहले लड़ाई की फिर रोते हुए मैदान से बाहर गए
Thu, 08 Sep 2022 01:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:23 PM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में आखिरी चार गेंदों में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के तेवर पलट गए। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी लड़ाई के लिए बेताब थे, लेकिन तीन गेंद बाद ही मैच हारकर अफगानी खिलाड़ी रो रहे थे।
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में बहुत बड़ा स्कोर नहीं बना था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 129 रन बनाए थे। इसके बावजूद इस मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर था। 130 रन का लक्ष्य हासिल करने में पाकिस्तान के नौ विकेट गिर गए और आखिरी ओवर में नसीम शाह ने दो छक्के लगाकर अपनी टीम तो जीत दिलाई। इस मैच की आखिरी चार गेंदों पर अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के हाव-भाव चार गेंद के अंदर पूरी तरह बदल गए।
दूसरी पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद के बाद अफगान खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार थे और फरीद तो आसिफ अली से लड़ना चाहते थे, लेकिन तीन गेंद बाद ही सभी खिलाड़ी मैच हारने के बाद रो रहे थे।

कैसे बदले अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के तेवर
इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए थे। ऐसे में पाकिस्तान की जीत तय लग रही थी, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी 10 गेंदों में जीत के लिए पाकिस्तान को 20 रन चाहिए थे और टीम के आठ बल्लेबाज आउट हो चुके थे। अब पाकिस्तान की पूरी उम्मीदें आसिफ अली पर थीं और 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आसिफ भी आउट हो गए। पाकिस्तान को अभी भी जीत के लिए सात गेंद पर 12 रन चाहिए थे और पाकिस्तान नौ विकेट गिर गए थे। क्रीज पर दो गेंदबाज थे, जिन्हें बल्ले से कमाल करना था।
अफगानिस्तान की जीत तय नजर आ रही थी। ऐसे में आसिफ को आउट करने वाले फरीद ने उन्हें बाहर जाने का इशारा किया और कुछ शब्द भी कहे। दोनों के बीच कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि अंपायर को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा, लेकिन फरीद लड़ने के लिए तैयार थे।
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन बना और आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 11 रन चाहिए थे। फजलहक फारुखी के हाथ में गेंद थी, जिन्होंने इस मैच में तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए थे। 18वें ओवर में भी उन्होंने सिर्फ चार रन देकर दो विकेट लिए थे। हालांकि, नसीम ने के लिए ये बातें मायने नहीं रखती थीं। उन्होंने ओवर की शुरुआती दो गेंदों में दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी।

@ICC Watch full video. Fareed Ahmad used abusive language. pic.twitter.com/UOuTE3JsoX
— Adeel Chaudhary Abdulrashid (@Adeel_Chodhary) September 8, 2022
अफगानिस्तान की जीत तय नजर आ रही थी। ऐसे में आसिफ को आउट करने वाले फरीद ने उन्हें बाहर जाने का इशारा किया और कुछ शब्द भी कहे। दोनों के बीच कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि अंपायर को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा, लेकिन फरीद लड़ने के लिए तैयार थे।
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन बना और आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 11 रन चाहिए थे। फजलहक फारुखी के हाथ में गेंद थी, जिन्होंने इस मैच में तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए थे। 18वें ओवर में भी उन्होंने सिर्फ चार रन देकर दो विकेट लिए थे। हालांकि, नसीम ने के लिए ये बातें मायने नहीं रखती थीं। उन्होंने ओवर की शुरुआती दो गेंदों में दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी।
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) September 8, 2022
हार के बाद रोने लगे अफगानी खिलाड़ी
जीती बाजी हारने के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी रोने लगे। सभी खिलाड़ी भावुक हो गए। उन्हें पता था कि जीता हुआ मुकाबला उनकी टीम हार चुकी है। पाकिस्तान को पहली बार हराने का मौका भी गंवा चुकी है, लेकिन अब कुछ भी बदला नहीं जा सकता था। हालांकि, इस हार के बाद अफगानिस्तान के फैंस पाकिस्तानी दर्शकों से भिड़ गए। पहले स्टेडियम के अंदर ही दोनों तरफ से कुर्सियां फेंककर मारी गईं। इसके बाद स्टेडियम के बाहर भी अफगानिस्तान के फैंस ने पाकिस्तानी फैंस के साथ मारपीट की।