फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan govt has in principle agreed to resume women's cricket, says ICC

Afghanistan: अफगानिस्तान में होगी महिला क्रिकेट की वापसी, तालिबान सरकार से बातचीत के बाद आईसीसी ने दी जानकारी

Sun, 13 Nov 2022 02:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 02:06 PM IST
सार

अफगानिस्तान सरकार के अधिकारियों से बातचीत के बाद आईसीसी ने खुलासा किया है कि वहां की सरकार महिला क्रिकेट का समर्थन करती है और जल्द ही वहां महिला क्रिकेट की शुरुआत की जाएगी। 
 

विज्ञापन
Afghanistan govt has in principle agreed to resume women's cricket, says ICC
अफगानिस्तान महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान सरकार से बातचीत के बाद आईसीसी ने बताया है कि जल्द ही अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट की वापसी होगी। अफगानिस्तान की सरकार आईसीसी के संविधान और नियमों का समर्थन करती है और जल्द ही इस देश में महिला क्रिकेट की वापसी होगी। अफगानिस्तान में सरकार बदलने के बाद तालिबान राज कर रहा है और इसके बाद यहां के क्रिकेट में काफी बदलाव आए हैं। खासकर महिला क्रिकेट पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है। 
विज्ञापन


इस देश में महिला क्रिकेट फिलहाल बंद है और इसकी वापसी की संभावना भी कमजोर है, लेकिन अब आईसीसी का बयान सामने आने के बाद यहां महिला क्रिकेट की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही है। 
विज्ञापन


तालिबान के सरकार में आने के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि महिला क्रिकेट टीम सहित अफगान महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद आईसीसी ने वहां क्रिकेट की स्थिति की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया था। इस समिति ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ बैठक के बाद कहा कि वहां जल्द ही महिला क्रिकेट की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारी समिति के अध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने कहा, "बैठक सकारात्मक और सम्मानजनक थी और सरकार के प्रतिनिधि ने आईसीसी संविधान के समर्थन में स्पष्ट रूप से अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट का समर्थन किया। जाहिर तौर पर इसे फिर से शुरू करने के लिए चुनौतियां हैं, लेकिन हम इसे आगे बढ़ाने के लिए एसीबी के साथ काम करना जारी रखेंगे। कार्य समूह अफगानिस्तान सरकार के प्रयासों की बारीकी से निगरानी करेगा और आईसीसी बोर्ड को रिपोर्ट देगा।"

आईसीसी के पूर्ण सदस्यों के लिए पुरुष टीम के साथ महिला टीम का होना भी जरूरी है। अफगानिस्तान आईसीसी के पूर्ण सदस्यों में से एक है। अफगानिस्तान की पुरुष टीम ने 2021 और 2022 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। 

आईसीसी ने 2027 तक के लिए अंडर-19 क्रिकेट के टूर्नामेंट के लिए मेजबानों का एलान किया। श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, जिम्बाब्वे, नामीबिया, बांग्लादेश और नेपाल 2024-2027 तक आईसीसी के अंडर-19 टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे।  आयोजनों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं।


2024 अंडर-19 पुरुष विश्व कप की मेजबानी श्रीलंका को मिली है, जबकि 2026 में इस टूर्नामेंट का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा। 2025 अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप मलेशिया और थाईलैंड में होगा। 2027 अंडर-19 महिला विश्व कप संयुक्त रूप से बांग्लादेश और नेपाल में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed