{"_id":"5f1fce2e8ebc3e63bc3cc511","slug":"afghanistan-cricket-board-sacks-ceo-for-mismanagement-unsatisfactory-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेनिकजई को बर्खास्त किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेनिकजई को बर्खास्त किया
Tue, 28 Jul 2020 12:35 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:35 PM IST
सार
एसीबी ने बयान में कहा कि स्टेनिकजई को इससे पहले मौखिक और लिखित चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लुतफुल्लाह स्टेनिकजई को ‘कुप्रबंधन, असंतोषजनक प्रदर्शन और मैनेजरों के साथ दुर्व्यवहार के कारण बर्खास्त कर दिया है। स्टेनिकजई का एसीबी के साथ तीन साल का अनुबंध था।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के 50 ओवरों के विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद उन्हें पिछले साल जुलाई में नियुक्त किया गया था। अफगानिस्तान की टीम विश्व कप में भी एक भी मैच नहीं जीत पाई थी।
विज्ञापन
एसीबी के चेयरमैन फरहान युसुफजई ने स्टेनिकजई को भेजे गए पत्र में कहा, 'आपको सूचित किया जाता है कि यह पत्र इसकी पुष्टि करता है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर आपका अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। एसीबी में आपका आखिरी दिन 29 जुलाई 2020 है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'आपके अनुबंध को बीच में समाप्त करने का कारण कुप्रबंधन, असंतोषजनक प्रदर्शन और मैनेजरों के साथ दुर्व्यवहार है।'