फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan beat Bangladesh by one run to complete 3-0 series clean sweep

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश का 'क्लीन स्वीप' कर रचा इतिहास, 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

Fri, 08 Jun 2018 12:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan beat Bangladesh by one run to complete 3-0 series clean sweep
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश

अफगानिस्तान ने गुरुवार को तीसरे व आखिरी टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 1 रन से हराकर उसका 'क्लीन स्वीप' कर दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे व आखिरी टी-20 मैच में अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में  6 विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश को जीत के लिए 146 रन का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 6 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


अफगानिस्तान द्वारा मिले 146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही। 16 रन के स्कोर पर ही टीम का पहला विकेट तमीम इकबाल (5) के रूप में गिरा। इसके बाद सौम्या सरकार और लिटन दास ने पारी को संभाला ही था कि छठे ओवर की दूसरी गेंद पर सौम्या सरकार रनआउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच केवल 16 रनव की साझदारी हुई। इसके बाद बांग्लादेश के दो और विकेट लिटन दास (12) और शाकिब अल हसन (10) रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन


यहां से महमुदुल्लाह और मुस्तफिजुर रहीम की जोड़ी ने पारी को संभाला और स्कोर को आगे तक ले गया। मगर 20वें ओवर की पहली गेंद पर मुस्तफिजुर (46) को राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। राशिद ने उन्होंने जदरान को हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर महमुदुल्लाह रनआउट हो गए। मुस्तफिजुर और महमुदुल्लाह के बीच 86 रन की साझेदारी हुई। अफगानिस्तान की तरफ से रहमान, जनत और राशिद ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Afghanistan beat Bangladesh by one run to complete 3-0 series clean sweep
t20 in dehradun

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में  6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बानाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज मोहब्बद शहजाद (26) और उस्मान घानी (19) की जोड़ी ने अफगानिस्तान को सधी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। अफगानिस्तान की तरफ से समीउल्लाह ने सबसे ज्यादा नाबाद 33 रन बनाए। इसके अलावा असगर स्टेनिकजै (27), जदरान ने अपने टीम के लिए 15 रन बटोरे। बांग्लादेश की तरफ से नजमुल इस्लाम और अबु जयेद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शाकिब और अरिफुल ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

बता दें कि अफगानिस्तान की टीम ने भारत को अपना होम ग्राउंड बनाया था। इससे पहले मंगलवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी थी। वहीं, पहले टी -20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश पर 45 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। राशिद इस मैच के हीरो रहे थे। उन्होंने उस मैच में 4 ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed