फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs ZIM, 2nd Test: Hashmatullah Shahidi scored the first double century of Afghanistan Test history

ऐतिहासिक पल: अफगानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टेस्ट में जड़ दिया पहला दोहरा शतक

Thu, 11 Mar 2021 05:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 11 Mar 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
AFG vs ZIM, 2nd Test: Hashmatullah Shahidi scored the first double century of Afghanistan Test history
हश्मतुल्लाह शहीदी - फोटो : twitter@ACBofficials

अफगानिस्तान के 26 वर्षीय क्रिकेटर हश्मतुल्लाह शहीदी ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। शहीदी ने अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 443 गेंदों में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह अफगानिस्तान की तरफ से टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। शहीदी ने अपनी एतिहासिक पारी के दौरान 21 चौके और एक छक्का लगाया। 

विज्ञापन


बता दें कि शहीदी ने इससे पहले चार टेस्ट मुकाबले ही खेले थे जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से कुल 147 रन बनाए थे। उनका सर्वोच्च स्कोर भी तब 61 का था लेकिन अब उन्होंने अपना और अफगानिस्तान के टेस्ट इतिहास का पहला दोहरा शतक जड़ दिया है। 

विज्ञापन
 
बात करें मैच की तो शहीदी ने सबसे पहले इब्राहिम जदरान (72) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने टीम के कप्तान असगर अफगान के साथ चौथे विकेट के लिए 307 और फिर पांचवें विकेट के लिए नासिर जमाल (55*) के साथ मिलकर 117 रनों की साझेदारी की। 


दिलचस्प यह है कि इसी मैच में शहीदी से पहले असगर अफगान (164) ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया था। वे अफगानिस्तान की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 150 से अधिक का स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। लेकिन कुछ ही घंटों बाद हश्मतुल्लाह ने इसे अपने नाम कर लिया। 
 

जिम्बाबवे के खिलाफ पहला टेस्ट मैच दो दिन में बुरी तरह से हारने वाली अफगानिस्तान की टीम ने दमदार वापसी की। उसने यहां दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन चार विकेट पर 545 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। यह अफगानिस्तान का टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed