फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   afg vs sa: why afghanistan lost against south africa in semifinals rashid khan tells the reason

AFG vs SA: सेमीफाइनल मैच में क्यों हारी अफगानिस्तान की टीम? कप्तान राशिद खान ने गिनाए कई कारण, जानें क्या कहा

Thu, 27 Jun 2024 12:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 27 Jun 2024 12:24 PM IST
सार

पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने महज 57 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और विरोधी गेंदबाजों के सामने पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

विज्ञापन
afg vs sa: why afghanistan lost against south africa in semifinals rashid khan tells the reason
अफगानिस्तान के कप्तान और कोच - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफगानिस्तान का फाइनल खेलने का सपना गुरुवार को अधूरा रह गया। दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें नौ विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। अफगानिस्तान की करारी शिकस्त पर कप्तान राशिद खान ने निराशा व्यक्त की। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 56 रन बनाए।जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में  एक विकेट पर 60 रन बनाए और मौजूदा टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। 
विज्ञापन

afg vs sa: why afghanistan lost against south africa in semifinals rashid khan tells the reason
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
हार के बाद छलका राशिद खान का दर्द
मैच के बाद अफगानिस्तान के कप्तान का दर्द छलक गया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की तारीफ की। राशिद खान ने कहा,  "यह हमारे लिए एक टीम के तौर पर बहुत मुश्किल था । हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन परिस्थितियों ने हमें वह करने की अनुमति नहीं दी जो हम करना चाहते थे। टी20 क्रिकेट ऐसा ही है, आपको सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए। मुझे लगता है कि उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि हमें इस टूर्नामेंट में अच्छी सफलता मिली, क्योंकि तेज गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, आपको अच्छी शुरुआत की जरूरत होती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

afg vs sa: why afghanistan lost against south africa in semifinals rashid khan tells the reason
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC/T20 World Cup
ताश के पत्तों की तरह बिखरा अफगानिस्तान का बल्लेबाजी क्रम
पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने महज 57 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और विरोधी गेंदबाजों के सामने पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन 10 रन अजमतुल्लाह उमरजई ने बनाए। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उनकी तरफ से मार्को यानसेन और तबरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

afg vs sa: why afghanistan lost against south africa in semifinals rashid khan tells the reason
राशिद खान - फोटो : ICC/T20 World Cup
'हमने यहां बहुत कुछ सीखा'
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मुजीब उर रहमान की चोट के कारण हम बदकिस्मत रहे, लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों और यहां तक कि मोहम्मद नबी ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की। इससे स्पिनर के तौर पर हमारा काम आसान हो गया। हमने इस टूर्नामेंट का लुत्फ उठाया है। हम सेमीफाइनल खेलना और अफ्रीका जैसी शीर्ष टीम से हारना स्वीकार करेंगे। यह हमारे लिए बस शुरुआत है, हमारे पास किसी भी टीम को हराने का आत्मविश्वास और भरोसा है। हमें बस अपनी प्रक्रिया जारी रखने की जरूरत है। यह हमारे लिए सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed