AFG vs NZ: मैदान गीला होने के कारण एकमात्र टेस्ट मुकाबले के पहले दिन का खेल रद्द, नहीं हो सका टॉस
दोनों टीमों के बीच शुरू होने जा रहे टेस्ट मुकाबले के लिए बारिश मुसीबत बनी हुई है। पहले दिन का खेल मैदान गीला होने की वजह से रद्द हो गया। हैरानी की बात यह है कि इस मैच का टॉस भी नहीं हो सका।
विस्तार
दोनों टीमों के बीच शुरू होने जा रहे टेस्ट मुकाबले के लिए बारिश मुसीबत बनी हुई है। पहले दिन का खेल मैदान गीला होने की वजह से रद्द हो गया। हैरानी की बात यह है कि इस मैच का टॉस भी नहीं हो सका। मैच अधिकारियों ने दिन भर कई बार निरीक्षण किया लेकिन परिस्थितियां खिलाड़ियों के मैदान में उतरने के लिए उपयुक्त नहीं थीं। सोमवार को बारिश नहीं हुई लेकिन आधुनिक ड्रेनेज (जल निकासी) व्यवस्था के अभाव के कारण पिछले सप्ताह भारी बारिश से मैदान प्रभावित हुआ।
Not the news we were waiting for as the first day of the One-Off #AFGvNZ Test has been called off due to a wet outfield. 😕
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 9, 2024
Looking forward to a drier and brighter Day 2 as we aim to start 30 minutes earlier at 8:30 AM AFT. 👍#AfghanAtalan #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/8oOwhy7UtO
पूरे सप्ताह बारिश और तूफान के पूर्वानुमान के कारण यह देखना होगा कि टेस्ट मैच खराब मौसम से कितना प्रभावित होता है। अफगानिस्तान को 2017 में टेस्ट दर्जा मिला है और न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका पहला टेस्ट मैच है। अफगानिस्तान ने अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं। उसे बांग्लादेश, श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ अपनी पिछली तीन टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
न्यूजीलैंड के लिए यह इस साल मार्च के बाद पहला टेस्ट मैच है। टीम को उपमहाद्वीप के मौजूदा दौरे पर छह टेस्ट मैच खेलने है जिसमें श्रीलंका के खिलाफ दो और भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज शामिल है।