फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs NZ Test: Drama continues in Afghanistan-New Zealand Greater Noida Test, 4th day washed out due to rain

AFG vs NZ Test: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के ग्रेटर नोएडा टेस्ट में ड्रामा जारी, बारिश की वजह से चौथा दिन भी धुला

Thu, 12 Sep 2024 10:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Sep 2024 10:33 AM IST
सार

पहले दो दिन गीली आउटफील्ड के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। मौसम को देखते हुए मैच अधिकारियों ने बुधवार का खेल रद्द करने में भी देर नहीं लगाई। इस मैच में अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है।

विज्ञापन
AFG vs NZ Test: Drama continues in Afghanistan-New Zealand Greater Noida Test, 4th day washed out due to rain
ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स - फोटो : Twitter

विस्तार

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल भी गुरुवार को भारी बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच आज सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होना था, लेकिन नौ बजकर 13 मिनट पर ही आज के खेल को रद्द करने का फैसला लिया गया। आज सुबह से ही ग्रेटर नोएडा में रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे पहले सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी दिन के खेल को रद्द कर दिया गया था। 
विज्ञापन

पहले दो दिन गीली आउटफील्ड के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। मौसम को देखते हुए मैच अधिकारियों ने बुधवार का खेल रद्द करने में भी देर नहीं लगाई। इस मैच में अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है। ग्राउंड स्टाफ पंखे से मैदान को सुखाते दिखे थे, जबकि टेंट के कपड़े से पिच को ढका जा रहा था। इस मैच में काफी ड्रामा हुआ है। इस मैच को लेकर यहां के फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी, लेकिन मैच नहीं होने से फैंस को काफी निराशा हाथ लगी है। इसको लेकर भी विवाद है कि अफगानिस्तान मेजबान और उनका होम ग्राउंड होने के नाते, उन्हें बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए थी। बीसीसीआई ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कुछ और मैदानों के बारे में बताया गया था और विकल्प दिया गया था, लेकिन अफगानिस्तान बोर्ड ने ग्रेटर नोएडा स्टेडियम पर ही मुहर लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह टेस्ट का नहीं होना इसलिए भी बुरा है क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम यहां अपने एशियाई अभियान को शुरू करने पहुंची थी। कीवी टीम को अब अफगानिस्तान के बाद श्रीलंका और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में उनके लिए अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट एक बेहतर प्रैक्टिस साबित होता। वहीं, अफगानिस्तान की टीम शायद ही कभी टेस्ट मैच खेलती है। हालांकि, सीमित ओवर क्रिकेट में इस टीम ने खुद को एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित किया है, लेकिन टेस्ट का दर्जा प्राप्त नहीं कर सके हैं।

ऐसे में ग्रेटर नोएडा की पिच पर अगर स्पिनर्स को मदद मिलती, तो अफगानिस्तान की टीम उलटफेर कर सकती थी। न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम से खेलना उनके लिए उपयोगी साबित हो सकता था। हालांकि, अब चार दिन धुल जाने के बाद दोनों ही टीमें बस अफसोस मना सकेंगी। हैरानी की बात तो यह है कि सोमवार और मंगलवार को बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई थी, इसके बाद बावजूद टॉस नहीं हो सका। मैदानकर्मी मैदान सुखाने में जुटे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed