फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan vs Namibia World Cup T20 Playing 11 Prediction, (AFG vs NAM) Players, Captain and Vice-Captain

AFG vs NAM: अफगानिस्तान ने नामीबिया को 62 रन से हराया, दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल की रेस में बरकरार

Sun, 31 Oct 2021 07:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Oct 2021 07:09 PM IST
सार

नामीबिया और अफगानिस्तान के बीच अब तक कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला गया है। ऐसे में दोनों टीमें विजयी शुरुआत करना चाहेंगी।

विज्ञापन
Afghanistan vs Namibia World Cup T20 Playing 11 Prediction, (AFG vs NAM) Players, Captain and Vice-Captain
अफगानिस्तान टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप में आज अफगानिस्तान और नामीबिया के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने 160 रन बनाए, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम सिर्फ 98 रन ही बना पाई। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने यह मैच 62 रन से जीत लिया। अफगानिस्तान की इस जीत से भारत और न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
  • नवीन उल हक ने नामीबिया को पहला झटका दिया। क्रैग विलियम्स एक रन बनाकर आउट।
  • माइकल वैन लिंगन 11 रन बनाकर आउट हुए। नवीन उल हक को दूसरी सफलता मिली। 
  • लॉफ्टी-ईटन 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुलाबदीन ने विकेट लिया। 
  • जेन ग्रीन एक रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने। 
  • कप्तान इरास्मस भी 12 रन बनाकर आउट। हामिद को मिला विकेट। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे अफगानिस्तान ने विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद (45) और कप्तान नबी (32) के दम पर 160 रनों का स्कोर बनाया। नामीबिया के लिए रूबेन ट्रम्पेलमैन और लॉफ्टी-ईटन ने दो-दो विकेट लिए। अफगानिस्तान की टीम ने यह दिखा दिया है कि उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। उनके पास विश्व स्तरीय स्पिन आक्रमण है।  
विज्ञापन
  • हजरातुल्लाह जजाई 27 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट। स्मिट को मिला विकेट।
  • गुरबाज चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। लॉफ्टी-ईटन ने आउट किया। 
  • रूबेन ट्रम्पेलमैन ने मोहम्मद शहजाद को आउट किया। उन्होंने 33 गेंद में 45 रन बनाए।
  • लॉफ्टी-ईटन ने दूसरा विकेट लिया। नजीबुल्लाह सात रन बनाकर आउट। 
  • असगर अफगान 23 गेंद में 31 रन बनाकर आउट। रूबेन ट्रम्पेलमैन को मिला विकेट।  

राशिद खान जैसे धुरंधर हैं जो दुनिया भर की लीग में खेलते हैं। इसके अलावा मुजीब उर रहमान और कप्तान मोहम्मद नबी हैं। स्कॉटलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो मैचों में अफगानिस्तान के स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया भी है। जहां टीम ने स्कॉटलैंड को मात दी वहीं पाकिस्तान को एकबारगी हार की ओर धकेल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद नबी और गुलबदिन नईब ने 45 गेंदों पर 71 रन की साझेदारी की थी। यदि टीम ने 20 रन और बनाए होते तो पाकिस्तान उलटफेर का शिकार बन सकता था। कप्तान नबी ने कहा है कि पाक के खिलाफ हार के बावजूद टीम को मनोबल ऊंचा है। 

टीम 
अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद, रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, असगर अफगान, गुलबदीन नायब, राशिद खान, करीम जनत, नवीन-उल-हक, हामिद हसन।


नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), क्रेग विलियम्स, जेन ग्रीन, डेविड विसे, माइकल वैन लिंगन, जे जे स्मिट, जान फ्रिलिंक, पिक्की या फ्रांस, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed