{"_id":"5fedbbcb43a5e25c4e10634b","slug":"adam-zampa-cops-one-game-suspension-for-obscenity","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच के दौरान एडम जंपा ने तोड़ी मर्यादा, हुई बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच के दौरान एडम जंपा ने तोड़ी मर्यादा, हुई बड़ी कार्रवाई
Thu, 31 Dec 2020 05:25 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 31 Dec 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
एडम जंपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के गेंदबाज लेग स्पिनर एडम जंपा पर बिग बैश लीग (बीबीएल) मैच के दौरान अपशब्दों का उपयोग करने के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलने वाले जंपा को सिडनी थंडर्स के खिलाफ मैच के दौरान अपशब्दों का उपयोग करने के लिए आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया गया है।
विज्ञापन
पिछले 12 महीनों में दूसरा अपराध
क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार, जंपा का यह पिछले 12 महीनों में दूसरा अपराध है और इसलिए उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाए जाने के अलावा 2500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन
होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे
जंपा प्रतिबंध के कारण दो जनवरी को होबार्ट में होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस लेग स्पिनर को इससे पहले जनवरी में ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच के दौरान लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।