{"_id":"6746b133619c91d8b50e43dc","slug":"according-to-media-reports-india-batter-shubman-gill-is-doubtful-for-the-second-test-against-australia-2024-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: क्या दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? अब तक नेट्स पर नहीं शुरू किया अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: क्या दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे शुभमन गिल? अब तक नेट्स पर नहीं शुरू किया अभ्यास
Wed, 27 Nov 2024 11:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:12 AM IST
सार
गिल ने अब तक नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू नहीं किया है। जब तक गिल नेट अभ्यास शुरू नहीं करते हैं, तब तक टीम प्रबंधन उन्हें लेने का जोखिम नहीं उठाएगा। अगर गिल दूसरे टेस्ट से पहले फिट हो गए थे तो ध्रुव जुरेल का बाहर बैठना तय है।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलना तय नहीं माना जा रहा है। गिल अंगूठे में चोट के कारण पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। उन्हें पर्थ टेस्ट से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच में चोट लग गई थी। दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ कैनबरा में शनिवार से अभ्यास मैच खेलेगी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिल का अभ्यास मैच में खेलना मुश्किल है और उनके एडिलेड टेस्ट में खेलने पर भी संशय पैदा हो गया है। गिल को कुछ सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है और चयन से पहले उन्हें कुछ मैच अभ्यास की जरूरत होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि चोट के कारण मेडिकल विशेषज्ञों ने गिल को 10 से 14 दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। इस कारण वह अभ्यास मैच भी नहीं खेलेंगे और दूसरे टेस्ट में भी उनका खेलना मुश्किल है। देखना होगा कि किस तरह उनकी चोट ठीक होती है। चोट से उबरने के बाद उन्हें टेस्ट मैच खेलने के लिए अभ्यास की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिल ने अब तक नेट्स पर नहीं शुरू की बल्लेबाजी
गिल ने अब तक नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू नहीं किया है। जब तक गिल नेट अभ्यास शुरू नहीं करते हैं, तब तक टीम प्रबंधन उन्हें लेने का जोखिम नहीं उठाएगा। अगर गिल दूसरे टेस्ट से पहले फिट हो गए थे तो ध्रुव जुरेल का बाहर बैठना तय है। दूसरे मैच को शुरू होने में अभी समय है और आने वाले दिनों में देखना होगा कि गिल की चोट कितनी ठीक हुई है।

मोहम्मद शमी पर आई जानकारी
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि तेज गेंदबाज हाल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे। शमी ने चोट के बाद कुछ दिन पहले ही मैदान पर वापसी की थी। रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद ऐसी चर्चा चली थी कि शमी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल शमी को ऑस्ट्रेलिया भेजने पर चर्चा नहीं हुई है।

रोहित की होगी वापसी
पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेले थे क्योंकि वह पितृत्व अवकाश पर थे। रोहित अब भारतीय टीम के साथ दोबारा जुड़ गए हैं और छह दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी संभालेंगे। रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल ने यशस्वी के साथ पारी की शुरुआत की थी, लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित की वापसी के बाद भी क्या राहुल ओपनिंग जारी रखेंगे? रोहित या राहुल में किसी का तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करना इस पर भी निर्भर करेगा कि शुभमन गिल फिट होते हैं या नहीं। गिल अगर मैच के लिए फिट नहीं हुए तो राहुल या रोहित में कोई इस मैच में तीसरे क्रम पर खेलेगा।