फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ACC President Mohsin Naqvi will Miss the India-Pakistan Asian Games Final

एशियन गेम्स: क्या क्रिकेट के फाइनल में शामिल नहीं होंगे मोहसिन नकवी? भारत-पाकिस्तान के बीच है गोल्ड की जंग

Fri, 02 Oct 2026 06:11 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 02 Oct 2026 06:11 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल डे पर एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी मौजूद नहीं रहेंगे। पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण वह भारत-पाकिस्तान के स्वर्ण पदक और बांग्लादेश-श्रीलंका के कांस्य पदक मुकाबले में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, उन्होंने चारों टीमों को दोनों पदक मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
ACC President Mohsin Naqvi will Miss the India-Pakistan Asian Games Final
मोहसिन नकवी - फोटो : ACC

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों पड़ोसी देशों के बीच यह मुकाबला तीन अक्तूबर को जापान के निशिन में खेला जाएगा। इससे पहले इसी दिन बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच कांस्य पदक के लिए मैच होगा। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इन दोनों मुकाबलों के दिन मौजूद नहीं रहेंगे। एसीसी ने बताया कि पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण नकवी फाइनल डे में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, उन्होंने स्वर्ण और कांस्य पदक मुकाबले में उतरने वाली चारों टीमों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ACC President Mohsin Naqvi will Miss the India-Pakistan Asian Games Final
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड की जंग
भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए और इसके बाद श्रीलंका की टीम को सिर्फ 45 रन पर समेट दिया। ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली, जबकि भारत की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल समेत अन्य गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित 13 ओवर के मुकाबले में बांग्लादेश को छह विकेट से हराया। बांग्लादेश ने 111/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने गोल्ड मेडल मुकाबले में जगह पक्की की।
विज्ञापन

बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच कांस्य के लिए मैच
गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले बांग्लादेश और श्रीलंका कांस्य के लिए भिड़ेंगे। दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंची हैं। क्रिकेट स्पर्धा का समापन इन्हीं दोनों पदक मुकाबलों के साथ होगा।

ACC President Mohsin Naqvi will Miss the India-Pakistan Asian Games Final
मोहसिन नकवी - फोटो : ANI
नकवी ने चारों टीमों को दी शुभकामनाएं
एसीसी ने सोशल मीडिया पर बताया कि मोहसिन नकवी फाइनल डे मिस करेंगे। हालांकि, उन्होंने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल मुकाबलों के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed