{"_id":"5b569c804f1c1b6e118b5503","slug":"abhishek-gupta-selected-for-duleep-trophy-despite-failed-in-dope-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोप टेस्ट में फेल क्रिकेटर का दलीप ट्रॉफी में चयन, BCCI ने 8 महीने के लिए किया था निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डोप टेस्ट में फेल क्रिकेटर का दलीप ट्रॉफी में चयन, BCCI ने 8 महीने के लिए किया था निलंबित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jul 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
abhishek gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता का नाम दलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया रेड की टीम में शामिल किया है। बता दें अभिषेक गुप्ता डोप उल्लंघन मामले में 14 सितंबर तक निलंबित है। दलीप ट्रॉफी 17 अगस्त से 8 सितंबर तक खेली जानी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जून में 27 साल के इस खिलाड़ी को डोपिंग नियमों की अनदेखी करने के चलते 8 महीने के लिए निलंबित किया गया था। गुप्ता का निलंबन 15 जनवरी से शुरू हुआ था जो 14 सितंबर तक प्रभावी है। ऐसे में दलीप ट्रॉफी में इस खिलाड़ी का नाम सामने आने से कई सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बीसीसीआ ने खुद जून में कहा था कि गुप्ता ने गलती से ऐसे प्रतिबंधित पदार्थ (टरबुटालाइन) का सेवन कर लिया था जो आम तौर पर सर्दी-जुखाम की दवा में पाया जाता है। हालांकि सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने बताया कि अगर इस विवाद के चलते अभिषेक बाहर होते हैं तो उनकी स्थान पर अक्षय वाडकर को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
चयनकर्ताओं ने आज कोलकाता में दिलीप ट्रॉफी की टीमों का चयन किया जिसमें फैज फजल को भारत ब्ल्यू, अभिनव मुकुंद को भारत रेड और पार्थिव पटेल को भारत ग्रीन का कप्तान बनाया गया है। गुप्ता ने छह प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा छह लिस्ट ए और नौ टी 20 मैच खेले हैं।