एबी ने कहा, संन्यास की अफवाहों में थोड़ी सच्चाई भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका टीम के नए टेस्ट कप्तान एबी डीविलियर्स का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों में वह अपनी नई भूमिका के साथ पूरी तरह न्याय करने के लिए प्रतिबद्घ हैं।
लेकिन इसके साथ ही उन्होंने पुष्टि की कि इन अफवाहों में थोड़ी सच्चाई भी थी कि वह संन्यास पर विचार कर रहे हैं। डीविलियर्स ने कहा, "पिछले दो-तीन वर्षों से कुछ कम क्रिकेट खेलने के लिए सही जवाब ढूढ़ रहा था ताकि मैं तरोताजा बना रहूं और अपने खेल का मजा लेता रहूं।"
31 वर्षीय डीविलियर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में स्वीकार किया, ‘इसके बाद मैंने पाया कि मुझे अपने खेल का जितना आनंद उठाना चाहिए उतना नहीं उठा पा रहा हूं। मैंने कुछ लोगों से बात की और यह बात लीक हो गई।"
लेकिन अभी हूं वचनबद्ध
एक स्थानीय समाचार पत्र में यह रिपोर्ट आने के बाद कि एबी डीविलियर्स संन्यास पर विचार कर रहे हैं, वह पहली बार पत्रकारों से रू-ब-रू हुए।
उन्होंने कहा, "मैं अब भी अपने काम के प्रति प्रतिबद्घ हूं। मैं अभी इन दो टेस्ट मैचों पर ध्यान दे रहा हूं। हमें अगली टेस्ट सीरीज खेलने से पहले छह महीने का आराम मिलेगा। इससे पहले काफी चीजें हो सकती हैं। लेकिन अभी मैं वचनबद्घ हूं क्योंकि मैं टीम को इन दो टेस्ट मैचों में जीत दिलाने को बेताब हूं।"
डीविलियर्स ने कहा कि दुनिया भर में मोटी धनराशि देने वाले टी-20 टूर्नामेंट की भरमार खिलाड़ियों को आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के लिए चिंता का विषय बनने जा रहा है। उसे खिलाड़ियों को तरोताजा बनाने रखने के लिए कोई अलग तरीका ढूढ़ना होगा। आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में खेलना चाहते हैं।"