फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ab de villiers says pressure in international cricket is sometimes unbearable

क्रिकेट से संन्यास पर बोले डीविलियर्स, 'एक खिलाड़ी पर पूरी दुनिया का बोझ बर्दाश्त के बाहर'

Wed, 15 Aug 2018 04:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 15 Aug 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
ab de villiers says pressure in international cricket is sometimes unbearable
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर राहत महसूस कर रहे हैं क्योंकि कभी-कभी दबाव असहनीय हो जाता था। मई में संन्यास लेकर सभी को हैरान करने वाले डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें खेल की कमी नहीं खल रही और वह संन्यास के बाद के जीवन का लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन


डिविलियर्स ने 'इंडिपेंडेंट' समाचार पत्र से कहा, 'कभी-कभी यह असहनीय हो जाता था- आपको जिस तरह के दबाव का सामना करना पड़ता था, लगातार प्रदर्शन करना होता था। आप स्वयं, प्रशंसक, देश और कोच आपके ऊपर दबाव बनाते हैं। यह काफी अधिक होता है और एक क्रिकेटर के रूप में यह हमेशा आपके दिमाग में होता है।'
विज्ञापन


डिविलियर्स हालांकि अपनी आईपीएल टीम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की ओर से खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि बड़े मैच में शतक जड़ने के अहसास की तुलना किसी चीज से नहीं जी जा सकती। हजारों लोग आपके नाम के नारे लगा रहे होते हैं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो निश्चित तौर पर मुझे इसकी कमी नहीं खलेगी। अब तक तो नहीं। खेल से हटकर मैं काफी खुश हूं। कोई मलाल नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

ab de villiers says pressure in international cricket is sometimes unbearable
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली

यह पूछने पर कि क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद वह कुछ राहत महसूस कर रहे हैं तो डिविलियर्स ने कहा, 'बेहद। हां। मुझे पता है कि सही जवाब संभवत: यह होता कि मुझे हमेशा खेल की कमी महसूस होगी।' 

अपने करियर के दौरान 114 टेस्ट में 22 शतक की मदद से 50 .66 की औसत से 8765 रन बनाने वाले डिविलियर्स ने कहा, 'लेकिन मेरा मानना है कि खिलाड़ी जो यह कहते हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव महसूस नहीं करते, लगातार महीनों तक घर से दूर रहना, वे सभी से और खुद से झूठ बोल रहे हैं।' डिविलियर्स ने 228 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी 25 शतक की मदद से 53.50 की औसत के साथ 9577 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed