{"_id":"5a7089674f1c1bf07b8b46df","slug":"ab-de-villiers-out-from-first-three-odis-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSA: वन-डे सीरीज से पहले द. अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ उनका 'ट्रंप कार्ड'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: वन-डे सीरीज से पहले द. अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ उनका 'ट्रंप कार्ड'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1 फरवरी से शुरू होने वाले 6 वन-डे मैचों की सीरीज से पहले अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। उंगली में चोट लगने के कारण एबी डीविलियर्स पहले तीन वन-डे से बाहर हो गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीरीज के अंतिम तीन मैचों में वह टीम में शामिल हो सकते हैं।
इस बीच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की घोषणा नहीं की है कि उनकी जगह पर टीम में कौन शामिल किया जा रहा है। बोर्ड ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डीविलियर्स को तीसरे टेस्ट मैच के दौरान दायें हाथ की अंगुली में चोट लगी थी। इसे ठीक होने में करीब दो हफ्ते लगेंगे। सीएसए की मेडिकल टीम डीविलियर्स का उपचार कर रही है और उम्मीद है कि वह चौथे वनडे मुकाबले तक ठीक हो जाएंगे और टीम में वापसी करेंगे। चौथा मुकाबला 10 फरवरी को खेला जायेगा। चयनकर्ताओं ने अभी तक डीविलियर्स के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
इस प्रकार है पहले तीन वन-डे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम
फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, एबी डी विलियर्स, जेपी ड्युमिनी, इमरान ताहिर, एडिन मार्करम, डेविड मिलर, मॉर्न मॉर्कल, क्रिस मॉरिश, लुंगी एन्गिडी, कगीसो रबाडा, तबरैज शमसी, जोंडो, एन्डिल फेलल्हुकवायो।

#BreakingNews #CSAnews @ABdeVilliers17 ruled out of first three @Momentum_za ODI’s with finger injury #SAvIND ... https://t.co/PzSJ1INdNd pic.twitter.com/jmnISYmwBJ
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) January 30, 2018