फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB de Villiers Blast Again, big victory in T20I

AB की आतिशी पारी, SA के नाम टी-20 में सबसे तेज जीत का रिकॉर्ड

Mon, 22 Feb 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Feb 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
AB de Villiers Blast Again, big victory in T20I

टेस्ट सीरीज (1-2) में इंग्लैंड के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद जोरदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी ने पहले वनडे (3-2) फिर टी-20 सीरीज (2-0) पर कब्जा जमा लिया। अफ्रीकी टीम ने 2 मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है।

विज्ञापन


जोहानिसबर्ग में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने इंग्लैंड से मिले 172 रनों के लक्ष्य को 15 ओवर से पहले ही यानी 32 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की इस जीत में एबी डीविलियर्स की धमाकेदार पारी का अहम योगदान रहा जिन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड (23 गेंदों में) सुधारते हुए इस मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का नया अफ्रीकी रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन


टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है जिन्होंने इसी इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में महज 12 गेंदों में लगाया था। डीविलियर्स के 21 गेंदों में फिफ्टी के बाद हाशिम अमला ने भी 27 गेंदों में अपनी आतिशी फिफ्टी ठोंक दी। अमला की फटाफट खेल में यह दूसरी अर्धशतकीय पारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीविलियर्स और अमला की तूफानी पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने सबसे तेज जीत हासिल करने का रिकॉर्ड ही बना दिया। 150 से ज्यादा के लक्ष्य को उसने 88 गेंदों में हासिल कर लिया जो टेस्ट खेलने वाली किसी भी टीम की सबसे तेज जीत का रिकॉर्ड है। इससे पहले नीदरलैंड्स ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ एक टी-20 मैच में 190 रनों के लक्ष्य को 13.5 ओवर में हासिल किया था।

करीब 3 साल बाद SA को अपने घर में मिली टी-20 सीरीज

AB de Villiers Blast Again, big victory in T20I

जोहानिसबर्ग में एबी डीविलियर्स (79 रन, 29 गेंद, 6 चौके और 6 छक्के) और हाशिम अमला ( नाबाद 69) की धमाकेदार पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली। डीविलियर्स को मैन ऑफ मैच और इमरान ताहिर को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवरों में 171 रनों पर आउट हो गई और दक्षिण अफ्रीका ने डीविलियर्स और अमला के बीच पहले विकेट पर महज 55 गेंदों पर 125 रनों की साझेदारी से 14.4 ओवरों में एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अमला के साथ कप्तान फैफ डु प्लेसिस 22 पर नाबाद लौटे। इससे पहले इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 157 रन बनाकर बड़ा स्कोर बनाने की नींव रखी थी लेकिन अंतिम सात विकेट 14 रनों में गंवा दिए। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर (54) और कप्तान इयोन मोर्गन (38) ने चौथे विकेट पर 55 गेंदों पर 96 रन जोड़े।

दक्षिण अफ्रीका की यह जीत इस मायने में भी खास है क्योंकि टी-20 सीरीज में उसे अपने घर में खेली गई पिछली लगातार 4 द्विपक्षीय सीरीज में कोई जीत नहीं मिली थी। उसे आखिरी बार 2012-13 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 में जीत मिली। इसके बाद अगली 4 सीरीज में उसे 2 में हार मिली और 2 ड्ऱॉ पर खत्म हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed