Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aaron Finch Praises Glenn Maxwell After His Retirement from International Cricket

'आपने खेल को कई यादगार पल दिए': मैक्सवेल के संन्यास पर भावुक हुए फिंच, कहा- आपसे बेहतर टीममेट और दोस्त नहीं

Tue, 03 Nov 2026 07:19 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 03 Nov 2026 07:19 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर पूर्व कप्तान एरॉन फिंच ने उनकी जमकर तारीफ की है। फिंच ने मैक्सवेल को क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक और अपनी पीढ़ी के सबसे इनोवेटिव खिलाड़ियों में से एक बताया। 

विज्ञापन
Aaron Finch Praises Glenn Maxwell After His Retirement from International Cricket
फिंच-मैक्सवेल - फोटो : @AaronFinch5

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके संन्यास के एलान के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने उनकी जमकर तारीफ की है। फिंच ने मैक्सवेल को क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों में से एक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेल से क्रिकेट खेलने के तरीके को बदल दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
  • 2022 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करने वाले फिंच ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर मैक्सवेल को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी।
  • फिंच ने लिखा, 'क्या शानदार करियर रहा है ग्लेन मैक्सवेल! इसमें कोई शक नहीं कि वह क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों में से एक हैं और हमारी पीढ़ी के सबसे इनोवेटिव खिलाड़ियों में भी उनका नाम शामिल है। क्रिकेट के मैदान पर उन्होंने कई ऐसी चीजें की हैं, जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने ऐसी पारियां खेली हैं, जिनका सपना हममें से ज्यादातर खिलाड़ी देखते हैं। साथ ही इस खेल को कई यादगार पल दिए हैं।'
  • उन्होंने आगे कहा कि मैक्सवेल ने क्रिकेट खेलने के अंदाज को बदला और अपने प्रदर्शन से कई खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मैदान के बाहर भी मैक्सवेल के मुरीद हैं फिंच
फिंच ने मैक्सवेल की सिर्फ मैदान पर की गई उपलब्धियों की ही नहीं, बल्कि उनके व्यवहार और टीम के प्रति योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मैक्सवेल एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ-साथ शानदार साथी और अच्छे दोस्त भी रहे हैं।

फिंच ने लिखा, 'मैदान पर आप जितने अच्छे खिलाड़ी रहे हैं, उससे भी बेहतर टीममेट और दोस्त रहे हैं। आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना शानदार अनुभव रहा। जीत, चुनौतियों और उनके बीच बिताए गए हर पल की कई ऐसी यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए आपका करियर अविश्वसनीय रहा है और आपको इस पर बेहद गर्व होना चाहिए। बधाई हो लीजेंड।'

Aaron Finch Praises Glenn Maxwell After His Retirement from International Cricket
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ANI
पॉडकास्ट में किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान
ग्लेन मैक्सवेल ने 'द फाइनल वर्ड' पॉडकास्ट में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया की ओर से 50 ओवर और चार दिवसीय प्रारूप में भी नहीं खेलने का फैसला किया है। मैक्सवेल ने कहा, 'मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और विक्टोरिया के लिए घरेलू क्रिकेट में 50 ओवर और चार दिवसीय प्रारूप यानी रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने जा रहा हूं।'

38 वर्षीय मैक्सवेल पिछले साल जून में ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे, लेकिन उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखी थी। हालांकि, फरवरी में टी20 विश्व कप 2026 में ओमान के खिलाफ खेला गया मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ।

बीबीएल में खेलते रहेंगे मैक्सवेल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा मैक्सवेल ने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट से भी दूरी बनाने का फैसला किया है। हालांकि, वह बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलना जारी रखेंगे। मैक्सवेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, अनोखे शॉट्स और उपयोगी गेंदबाजी से खास पहचान बनाई। उनके संन्यास के साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का एक अहम अध्याय समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed