फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   5 main reasons for kkr win.

कोलकाता नाइटराइडर्स की जीत के ये रहे 5 अहम कारण

Thu, 18 Sep 2014 03:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Sep 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
5 main reasons for kkr win.
कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीत तरह से चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 के शुरुआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया उससे आईपीएल चैंपियन ने साबित कर दिया कि वे किसी भी परिस्थिति में जीत हासिल करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोलकाता टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है और चेन्नई को एक ओवर शेष रहते 3 विकेट से संघर्षपूर्ण जीत हासिल करने के साथ ही टी-20 क्रिकेट में अपनी लगातार 10वीं जीत दर्ज कराई है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह लगातार सौंवा मैच था लेकिन वह जीत के साथ इस उपलब्धि का जश्न नहीं मना सके।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के इस शुरुआती मैच में आशीष नेहरा के धारदार गेंदबाजी के कारण कई उतार-चढ़ाव दिखाई दिए लेकिन आईपीएल चैंपियन टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने लक्ष्य के पार पहुंचने के लिए पूरा दमखम लगा दिया। आइए, जानते हैं कि केकेआर की इस शानदार जीत के 5 अहम कारण कौन-कौन से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 10 ओवर में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही CSK

5 main reasons for kkr win.
केकेआर ने टॉस जीतने के बाद चेन्‍नई सुपर किंग्स को पहले बल्‍लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि चेन्‍नई को पहले ही ओवर में झटका लग जाता अगर चौथी गेंद पर युसूफ पठान ड्वेन स्मिथ का आसान कैच न टपका देते।

लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर चेन्‍नई को धुआंधार शुरुआत करने का मौका ‌नहीं दिया। चौथे ओवर में ह‌ी ड्वेन स्मिथ (20) को पीयूष चावला ने कैच आउट करा दिया। युसूफ पठान ने सातवें ओवर में ब्रैंडन मैकुलम (22) को पगबाधा कराकर एक और झटका दे दिया।

चेन्‍नई ने शुरुआती 10 ओवर में सिर्फ 2 ही विकेट खोए थे लेकिन टीम 77 रन ही बना पाई थी।

नारायन की गेंद को समझ ही नहीं सके बल्‍लेबाज

5 main reasons for kkr win.
कोलकाता की जीत में कुछ योगदान रहस्यमयी गेंदबाज सुनील नारायन का भी रहा, जिन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में एक भी चौका मारने का मौका तक न‌हीं दिया।

अपने कोटे के पहले ओवर में सिर्फ 3 रन देने के बाद नारायन ने दूसरे ओवर में 3 रन देकर सुरेश रैना का कीमती विकेट झटक लिया। रैना ने 24 गेंदों पर 28 रन बनाए थे।

नारायन की कसी हुई गेंदबाज का जादू अगले दोनों ओवर में भी दिखा। कोटे के तीसरे ओवर में भी उन्होंने सिर्फ 2 रन दिए, और यह तब हुआ जब क्रीज पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रॉवो जैसे बल्‍लेबाज खेल रहे थे। इस कैरेबियाई गेंदबाज ने चेन्‍नई की पारी के 18वें और अपने चौथे ओवर में सिर्फ 1 रन दिया। इस तरह से उन्होंने 4 ओवर में 9 रन ‌देकर एक विकेट निकाला।   

नारायन की गेंदबाजी ने चेन्‍नई का हिसाब ही गड़बड़ा कर रख दिया और चेन्‍नई किसी तरह 157 रन ही बना पाया।

11वें ओवर में जडेजा बने महंगे

5 main reasons for kkr win.
चेन्‍नई से मिले 158 रनों के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 7 गेंदों के अंदर 3 बड़े विकेट गंवा दिए। कोलकाता का स्कोर 10 रन पर देकर 3 विकेट हो गया था।

मैच में दबाव का सामना कर रही केकेआर की टीम के लिए 11वां ओवर बड़ा साबित हुआ। रवींद्र जडेजा ने यह ओवर डाला जिस पर आंद्रे रसेल ने अंतिम लगातार 3 गेंदों में 16 रन ठो‌क दिया।

3 बड़े शॉटों से केकेआर जीत की करीब आने लगी। यहां से उसे 54 गेंदों में 81 रन और बनाने थे, जबकि उसके पास 5 विकेट शेष थे।

आंद्रे रसेल की धुआंधार पारी

5 main reasons for kkr win.
कोलकाता नाइटराइडर्स की जीत में कैरेबियाई खिलाड़ियों का योगदान बेहद खास रहा। गेंदबाजी में सुनील नारायन और बल्‍लेबाजी में आंद्रे रसेल चमके। रसेल जब बल्‍लेबाजी करने क्रीज पर आए तो उस समय टीम का स्कोर 51 रन पर 5 विकेट था।

रसेल ने एक छोर संभाले रखा और 5 बड़े छक्‍के लगाने के अलावा 4 चौके भी जमाए। चेन्‍नई के गेंदबाजों पर बड़े शॉट्स खेलते हुए उन्होंने महज 25 गेंदों में 58 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत की उम्मीदों को पंख लगा दिए।

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आशीष नेहरा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। हालांकि आउट होने से पहले उन्होंने अपना काम कर दिया था। जब वह आउट हुए तो उस समय टीम को 21 गेंदों में 27 रन बनाने थे।

रसेल के अलावा रेयान ने खेली बड़ी पारी

5 main reasons for kkr win.
आंद्रे रसेल ने रेयान टेन डश्चेज के साथ छठे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर कोलकाता की मैच में वापसी करा दी।

हालांकि तेजी से 58 रन बनाने के बाद रसेल पवेलियन लौट गए, लेकिन दूसरे छोर पर रेयान ने अपना विकेट संभाले रखा और 41 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए।

इन दोनों बल्‍लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों ने चेन्‍नई के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की शानदार गेंदबाजी को बेकार साबित कर दिया। उन्होंने 21 रन देकर 4 विकेट झटके थे। पीयूष चावला ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर आर अश्विन ने चौका मारकर टीम की जीत से शुरुआत करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed