फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   48-year-old Pravin Tambe becomes first Indian to play in CPL

CPL 2020: सीपीएल खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने 48 साल के तांबे

Thu, 27 Aug 2020 07:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 27 Aug 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
48-year-old Pravin Tambe becomes first Indian to play in CPL
प्रवीण तांबे (फाइल फोटो)

मुंबई के पूर्व स्पिनर प्रवीण तांबे कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए सेंट जूसिया जोउक्स के खिलाफ खेला। 48 साल के ताम्बे किसी टी-20 लीग में खेलने वाले संभवत: सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं। भारत के पूर्व अंडर 19 क्रिकेटर सन्नी सोहल 2018 में बारबाडोस ट्रायडेंट्स के लिए खेले थे लेकिन वह उस समय अमेरिकी नागरिक के तौर पर चुने गए थे।

विज्ञापन


सुनील नरेन की जगह तांबे ने यह मैच खेला
ताम्बे ने सुनील नरेन की जगह यह मैच खेला। वह इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में खिलाड़ियों की नीलामी में बिकने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर भी थे लेकिन यूएई में एक अनधिकृत टी-10 लीग खेलने के कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें अयोग्य करार दिया।
विज्ञापन


कोलकाता ने तांबे को बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था
बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन के लिए तांबे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनकी बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। मालूम हो कि तांबे 41 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण कर लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। उन्होंने आईपीएल के 33 मैचों में 30.5 के औसत से 28 विकेट लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई ने आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी थी
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने तांबे को केकेआर के लिए आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी थी, क्योंकि वह अबु धाबी में एक अमान्य टी-10 लीग में खेले थे। बोर्ड के नियमों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को दूसरे देश में घरेलू टी-20 लीग खेलने की अनुमति तभी मिलेगी, जब वह इंडियन प्रीमियर लीग समेत सभी तरह के घरेलू क्रिकेट से संन्यास लें।


क्या कहता है नियम
बीसीसीआई का नियम साफ तौर पर यह कहता है कि भारतीय खिलाड़ी सिर्फ आईपीएल में खेलेंगे या फिर वह इससे दूर रहें और अन्य देशों की लीगों में खेलें। उनका नाम टी-10 लीग में भेजना और अब उन्हें आईपीएल का हिस्सा बनाना साफ तौर पर बीसीसीआई के नियमों के खिलाफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed