फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   38 year old Sheldon Jackson retires from first class cricket know his career

Sheldon Jackson: 21 शतक और 39 फिफ्टी... शेल्डन जैक्सन ने लिया प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास, देखें करियर

Tue, 11 Feb 2025 05:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 11 Feb 2025 05:41 PM IST
सार

38 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने करियर में 105 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें उन्होंने 7200 से अधिक रन बनाए। उनके नाम 21 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका उच्चतम स्कोर 186 रन रहा।

विज्ञापन
38 year old Sheldon Jackson retires from first class cricket know his career
शेल्डन जैक्सन - फोटो : sheldonjackson27

विस्तार

सौराष्ट्र के बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने मंगलवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में टीम की हार के बाद उन्होंने लगभग 15 साल तक चले अपने पेशेवर क्रिकेट करियर को समाप्त करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

जैक्सन के नाम 21 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज
38 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने करियर में 105 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिसमें उन्होंने 7200 से अधिक रन बनाए। उनके नाम 21 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका उच्चतम स्कोर 186 रन रहा। जैक्सन ने अपने करियर का अंत 45 से अधिक की औसत के साथ किया जिससे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके प्रदर्शन की निरंतरता का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में की थी शुरुआत
वह एक विश्वसनीय बल्लेबाज होने के साथ कुशल फील्डर भी थे। सौराष्ट्र की तरफ से सीमित ओवरों की क्रिकेट में उन्होंने विकेटकीपिंग भी की। उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेले गए अपने अंतिम मैच में 14 और 27 रन बनाए। जैक्सन ने 2011 में सौराष्ट्र की तरफ से अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की। उनके शानदार प्रदर्शन से सौराष्ट्र ने 2012-13 के रणजी सत्र में पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सीमित ओवरों के क्रिकेट को पहले ही कह चुके अलविदा
घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ही जैक्सन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत ए टीम में चुना गया था। उन्होंने 2015-16 में सौराष्ट्र को रणजी चैंपियन बनने में भी अहम भूमिका निभाई थी। जैक्सन ने पिछले महीने ही सीमित ओवरों की क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने लिस्ट ए में 84 पारियों में 2792 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed