फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2 crnturies from bangladesh against sri lanka

संगकारा के तिहरे शतक के जवाब में दो 'सर्वश्रेष्ठ' शतक

Thu, 06 Feb 2014 06:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Feb 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
2 crnturies from bangladesh against sri lanka

कुमार संगकारा के पहले तिहरे शतक के जवाब में बांग्लादेश के दो बल्लेबाजों ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और शानदार शतक लगा दिया।

विज्ञापन


ओपनर शमसुर रहमान और इमरूल कायेस के शानदार शतकों से बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को करारा जवाब देते हुए तीसरे दिन आठ विकेट पर 409 रन बनाए।
विज्ञापन


श्रीलंका ने पहली पारी में 587 रन का विशाल स्कोर बनाया था। मेजबान बंगलादेश ने रहमान और कायेस के बीच दूसरे विकेट के लिए 232 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत एक बार तो इस स्कोर को पार करने की उम्मीद जगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़खड़ा गया मध्य क्रम
लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद बांग्लादेश टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवा दिए। रहमान और कायेस ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया।

अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे ओपनर रहमान ने 191 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 106 रन और कायेस ने 218 गेंदों में 17 चौकों और एक छक्के के सहारे 115 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने 50 और नासिर हुसैन ने 42 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश टीम अभी 178 रन से पीछे है जबकि उसके दो विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय महमूदुल्ला 30 और अल अमीन हुसैन तीन रन बनाकर खेल रहे थे। श्रीलंका के लिए स्पिनर अजंता मेंडिस ने चार जबकि दिलवान परेरा ने तीन विकेट चटकाए।

इससे पहले सुबह बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी एक विकेट पर 86 रन से आगे बढ़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed