{"_id":"5ba1e860867a557ed20b1e37","slug":"11-september-2007-yuvraj-singh-smashes-6-sixes-on-six-balls-to-stuart-broad-on-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल पहले आज ही के दिन युवराज सिंह ने जड़े थे 6 गेंद पर 6 छक्के, ऐसे बने 'सिक्सर किंग'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
11 साल पहले आज ही के दिन युवराज सिंह ने जड़े थे 6 गेंद पर 6 छक्के, ऐसे बने 'सिक्सर किंग'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारीख- 19 सितंबर 2007, दिन- बुधवार, जगह- डरबन, दक्षिण अफ्रीका। जेहन बसा में लीजिए इस दिन को। याद करिए उन लम्हों को जब युवराज सिंह ने पहले टी-20 विश्वकप में लगातार 6 छक्के जड़कर बवाल कर दिया था। अंडरडॉग मानी जा रही युवाओं से सजी भारतीय टीम ने माही की कप्तानी में पहला ICC T-20 वर्ल्ड कप जीता।
विज्ञापन
फाइनल में इतिहास रचने से पहले भारतीय टीम ने अपने रास्ते में आने वाली हर टीम को धूल चटाई। इस सफर में 19 सितंबर 2007 को भारत-इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थी। युवराज सिंह का क्रीज पर आना तब हुआ था जब भारत ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 155 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी फ्लिंटॉफ ने युवराज सिंह पर बीच मैदान में छीटाकशी की फ्लिंटॉफ ने युवी को जैसे ही उकसाया वे गुस्से में लाल-पीले हो गए। इस गुस्से का शिकार अगले ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड हुए। ये उनके करियर का शुरुआती दौर था।
विज्ञापन
नए-नए आए ब्रॉड को युवराज सिंह ने एक ही ओवर यानी 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए। जिसके बाद से वर्ल्ड क्रिकेट में उन्हें सिक्सर किंग के नाम से पहचाने जाने लगा। युवराज सिंह ने इस मुकाबले में 362.50 की स्ट्राइक रेट से 16 गेंदों पर 58 रन बनाए जिसमें 7 छक्के और 3 चौके शामिल रहे।
इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान युवराज ने अपनी फिफ्टी महज 12 गेंदों पर पूरी की, जो कि T-20 में सबसे तेज अर्धशतक का आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।