फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Bangladeshi PM Sheikh Hasina invited for Kolkata Test

कोलकाता टेस्ट के लिए बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना को न्योता, पीएम मोदी भी हो सकते हैं आमंत्रित

Fri, 18 Oct 2019 06:21 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 18 Oct 2019 06:21 AM IST
सार

  • ईडन गार्डन में 22 से 26 नवंबर तक होने वाला है टेस्ट मैच
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को कुछ समय पहले न्योता भेजा गया है
  • बाएं हाथ के स्पिनर अराफात सन्नी और तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन बांग्लादेश टीम में शामिल

विज्ञापन
Bangladeshi PM Sheikh Hasina invited for Kolkata Test
शेख हसीना(फाइल फोटो)

विस्तार

बंगाल क्रिकेट संघ ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को कोलकाता के ईडन गार्डन में 22 से 26 नवंबर तक होने वाले टेस्ट मैच को देखने के लिए न्योता भेजा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस मैच के लिए निमंत्रण भेजा गया है लेकिन कैब के सूत्रों से इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। कैब के सूत्र ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को कुछ समय पहले न्योता भेजा गया है लेकिन जहां तक पीएम मोदी को निमंत्रण की बात है तो मामले को बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली देख रहे हैं। न तो हम इसकी पुष्टि कर सकते और न ही नकार सकते हैं। 

विज्ञापन

क्रिकेट डिप्लोमेसी का होगा नया नजारा 

अगर दोनों नेता मैच देखने के लिए डॉ बीसी रॉय क्लब हाउस में मौजूद होंगे तो निश्चित रूप से यह क्रिकेट डिप्लोमेसी की दिलचस्प तस्वीर होगी। इससे पहले मोहाली में 2011 विश्व कप में भारत-पाक सेमीफाइनल में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाक के तत्कालीन युसुफ रजा गिलानी मौजूद रहे थे।

विज्ञापन

तेज गेंदबाज अल अमीन बांग्लादेश टीम में 

बाएं हाथ के स्पिनर अराफात सन्नी और तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन को भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है। ओपनर तमीम इकबाल ने भी टीम में वापसी की है। सन्नी और हुसैन ने आखिरी टी-20 मैच 2016 में खेला था। सन्नी ने दस टी-20 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उन्हें आईसीसी टी-20 विश्व कप के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक पारिवारिक विवाद के कारण 2017 में दो महीने जेल में भी रहना पड़ा था। चयनकर्ताओं ने शब्बीर रहमान, नजमुल हुसैन शंटो, रूबेल हुसैन और तैजुल इस्लाम को भी बाहर कर दिया। टी-20 सीरीज का पहला मैच तीन नवंबर को दिल्ली में होगा। अगले दो मैच राजकोट और नागपुर में खेले जाएंगे। टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, सौम्य सरकार, नईम शेख, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, असीफ हुसैन, मुसद्दक हुसैन, अमीनुल इस्लाम, अराफत सन्नी, मोहम्मद सैफुद्दीन, अल अमीन हुसैन, मुस्ताफिजूर रहमान, शफीउल इस्लाम। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed