फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   AUSvIND LIVE: Live updates and scorecard of Day 3 India vs Australia second test match from Perth

AUSvIND: तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत-ऑस्ट्रेलिया की मैच में बराबर पकड़

Sun, 16 Dec 2018 07:48 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 16 Dec 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
AUSvIND LIVE: Live updates and scorecard of Day 3 India vs Australia second test match from Perth

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। मैच एक अहम मोड़ पर पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना चुका है। उसकी कुल बढ़त 175 रन हो चुकी है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी (326) के जवाब में भारतीय टीम रविवार को 283 रन पर ही सिमट गई।

विज्ञापन


रविवार को मैच के तीसरे दिन कुल 11 विकेट गिरे। दिन का खेल खत्म होने पर उस्मान ख्वाजा 41 तो कप्तान टिम पेन 8 रन बनाकर नाबाद हैं। दिन का आकर्षण विराट कोहली का 25वां टेस्ट शतक रहा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी

भारत को पहली कामयाबी जसप्रीत बुमराह ने दिलाआ। मार्कस हैरिस (20 रन) को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। हैरिस इस गेंद को समझ ही नहीं पाए और उसे छोड़ दिया, जिसका खामियाजा उन्हें अपना विकेट देकर चुकाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट शॉन मार्श (5 रन) रहे। मोहम्मद शमी ने उन्हें अपने बाउंसर से निपटाया। मार्श ने हुक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले को छूती हुई विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई।

भारत को तीसरी कामयाबी इशांत शर्मा ने दिलाई। पीटर हैंड्सकॉम्ब को एलबीडब्ल्यू करके भारत को यह कामयाबी मिली। हैंड्सकॉम्ब 14 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इशांत शर्मा ने चलता किया। 

इसके बाद उस्मान ख्वाजा ने नए बल्लेबाज ट्रैविस हेड के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। दोनों के बीच 35 रन की साझेदारी हो चुकी थी। तभी 19 रन पर खेल रहे हेड को शमी ने अपने जाल में फंसाते हुए थर्ड मैन की दिशा पर इशांत शर्मा के हाथों लपकवाया।

आरोन फिंच चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट

ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 13वें ओवर में तब झटका लगा, जब उसके आरोन फिंच (25) चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्हें उंगली में चोट लगी है। फिंच जरूरत पड़ने पर, दोबारा बैटिंग के लिए उतर सकते हैं। इसके पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को फिंच और मार्कस हैरिस ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हुई। पहली पारी में भी दोनों ने 112 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी।

भारत की पहली पारी

कप्तान कोहली के जबरदस्त 123 और उपकप्तान रहाणे के 51 रन की बदौलत भारतीय टीम पहली पारी में 283 रन बनाने में कामयाब रही। एक टीम इंडिया बड़े स्कोर की ओर बढ़ती नजर आ रही थी। मगर भारतीय कप्तान के आउट होते ही पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
 
ऑस्ट्रेलिया की ओर से से नाथन लियोन ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड को 2-2 तो पैट कमिंस ने एक विकेट लिया।

आज भारत की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। दिन के पहले ही ओवर में अजिंक्य रहाणे आउट हो गए। जिसके बाद विराट कोहली ने शतक से टीम को संभालने की जरूर कोशिश की। मगर उनके आउट होते ही टीम मुश्किल में पड़ गई।

उनके आउट होते ही भारत का लोअर आर्डर फिर निराश कर गया। मोहम्मद शमी अपनी पहली ही गेंद, यानी गोल्डन डक पर आउट हो गए। उन्हें नाथन लॉयन ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। भारत को आठवां झटका इशांत शर्मा (1 ) के रूप में लगा।

इसके बाद आए ऋषभ पंत ने तेज गति से रन बनाने की कोशिश की। मगर उन्हें नाथन लियोन की गेंद पर मिचेल स्टार्क ने आउट किया। वे 50 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नए बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए। बुमराह को नाथन लियोन ने अपना पांचवां शिकार बनाया। पहली स्लिप पर उन्होंने उस्मान ख्वाजा को कैच किया।

विराट कोहली का 25वां शतक

8 रन पर दो विकेट गिरने के बाद मैदान पर मोर्चा संभालने आए विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। यह उनके करियर का 25वां शतक था। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े। 214 गेंदों में 11 चौकों की मदद से सैकड़ा बनाने वाले विराट 123 रन बनाकर आउट हुए। 

सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर पैट कमिंस की गेंद पर विराट का एक लो कैच हैंड्सकॉम्ब ने लपका। मामला टीवी अंपायर के पाले में गया जहां उन्हें आउट करार दे दिया गया। अपनी पारी में 257 गेंदें खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 13 चौके और एक छक्का लगाया।

हनुमा विहारी ने फिर किया निराश

चौथा विकेट गिरने के बाद हनुमा विहारी कप्तान कोहली का साथ देने आए। इंग्लैंड दौरे में ओवल में खेली गई अपनी 56 रन की असरदार पारी के बाद एक बार फिर हनुमा से टीम को उम्मीदें थी। आज वे अच्छे लय में भी नजर आ रहे थे। मगर हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे टिम पेन को अपना कैच दे बैठे। 

आउट होने से पहले उन्होंने न सिर्फ कप्तान कोहली के साथ 50 रन की अहम साझेदारी की बल्कि 46 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 20 रन भी बनाए, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।

पहले ओवर में ही आउट रहाणे

भारत को चौथा झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में पर 173 के स्कोर पर लगा। उन्होंने 105 गेंदों में 51 रन बनाए। रहाणे ने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का जड़ा। उन्होंने शनिवार को 92 गेंदों में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 17वां अर्धशतक पूरा किया था। वह दूसरे दिन 51 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

रहाणे से टीम को तीसरे दिन टिककर बल्लेबाजी करने की उम्मीद थी लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। दिन के पहले ही ओवर में नाथन लियोन ने उन्हें चलता किया। क्रीज पर पड़ने के बाद रहाणे गेंद भाप नहीं पाए और बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर टिम पेन के हाथों में चली गई।

दूसरे दिन भारतीय टीम का प्रदर्शन

शनिवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया स्कोरबोर्ड पर तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन टांग चुकी थी। कप्तान विराट कोहली (82) और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (51) रन पर नाबाद लौटे थे। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed