{"_id":"671d862ea71a57efdc062af7","slug":"you-cannot-make-everyone-happy-stop-sacrificing-desires-for-others-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानी भावनाएं: आप सबको खुश नहीं कर सकते, खुद की इच्छा मारकर दूसरों को प्राथमिकता देने को गुण कहना बंद करें","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
इंसानी भावनाएं: आप सबको खुश नहीं कर सकते, खुद की इच्छा मारकर दूसरों को प्राथमिकता देने को गुण कहना बंद करें
Sun, 27 Oct 2024 05:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
जैंसी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
जैंसी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 27 Oct 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो :
फ्री-पिक / एएनआई
विस्तार
जब मैं 20 वर्ष की थी, तो बस दूसरों को खुश करने में लगी रहती थी। एक महत्वाकांक्षी कवि मित्र के साथ जीवन बिताने के सपने देख रही थी। उसने मुझसे कहा कि वह नौकरी नहीं करना चाहता, क्योंकि इससे उसकी रचनात्मकता बाधित होगी। तो मैं उसके सभी खर्च उठाने को भी तैयार हो गई। मेरा कर्ज बढ़ता जा रहा था, पर मुझे डर था कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया, तो वह मुझे छोड़ देगा। और हुआ भी यही। जब मैंने उससे कहा कि अब बस, बहुत हो गया, तो वह मुझे बुरा-भला कहकर बुरी यादों के साथ अकेला छोड़ गया।
व्हेन इट्स नेवर अबाउट यू की लेखिका और चिकित्सक इलीन कोहेन कहती हैं कि अपनी इच्छाओं और जरूरतों को मारकर लोगों को खुश करने की प्रवृत्ति के कई कारण होते हैं। कई लोगों की यह आदत बचपन से ही बन जाती है, जो वयस्क होने तक चलती रहती है, जबकि कुछ लोग सामाजिक कमी, चिंता या विवाद के डर से इन आदतों को जारी रखते हैं। कंसीडर दिस : रिफ्लेक्शंस फॉर फाइंडिंग पीस के लेखक और चिकित्सक नेड्रा ग्लोवर तव्वाब कहते हैं, ‘एक समय बाद आप अपनी इस आदत से ऊब कर झल्लाने लगते हैं।’ डॉ. कोहेन ने कहा, ‘यदि आप दूसरों को प्राथमिकता देने के आदी हैं, तो अपने लिए खड़े होने में घबराहट हो सकती है, जब आप पहली बार अपनी बात कहना शुरू करेंगे, तो कुछ आपत्तियां भी हो सकती हैं।’ इसलिए मैंने विशेषज्ञों से उन वजहों का पता किया, जो लोगों को प्रसन्न करने की इच्छा रखने के लिए प्रेरित करती हैं और उनसे कैसे निपटा जाए?
आने वाली पुस्तक द नेक्स्ट कन्वर्सेशन : आर्ग्यू लेस, टॉक मोर के लेखक जेफरसन फिशर कहते हैं कि आपका नया दृढ़निश्चयी स्वभाव लोगों को हैरान कर सकता है, क्योंकि उन्होंने लंबे समय से आपके मुंह से ‘हां’ सुना है, तो ‘न’ कहने पर भी वे आपका पीछा आसानी से नहीं छोड़ेंगे। डॉ. तव्वाब कहते हैं कि शुरुआत में इससे थोड़ा धक्का लगेगा और लोग आपकी सीमाओं को नापसंद करेंगे, लेकिन बाद में वे उनका आदर करना सीख जाएंगे। मनोवैज्ञानिक बेंजामिन बर्नस्टीन व अन्य विशेषज्ञ कहते हैं कि दूसरों को बुरा लगेगा या मेरी बात सुनकर उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी, ऐसी चिंताओं को त्यागकर अपनी बात खुलकर कहनी चाहिए। डॉ. फिशर ने कहा, ‘सभी रिश्तों में थोड़े से लेन-देन की जरूरत होती है, लेकिन अगर किसी को अधिक पसंद करने से आप खुद को कम पसंद करने लगते हैं, तो यह ठीक नहीं है।’