{"_id":"6a09333f5136b539e40be0f2","slug":"when-it-feels-day-is-complete-write-off-ask-yourself-is-it-really-that-serious-small-adjustments-will-be-fine-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब लगे कि आज का दिन तो गया: खुद से पूछें कि क्या यह वाकई इतनी गंभीर बात है? थोड़े बदलाव पर सब ठीक लगेगा","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
जब लगे कि आज का दिन तो गया: खुद से पूछें कि क्या यह वाकई इतनी गंभीर बात है? थोड़े बदलाव पर सब ठीक लगेगा
Sun, 17 May 2026 08:47 AM IST
Jyoti Bhaskar
जैंसी डन, न्यूयॉर्क टाइम्स।
जैंसी डन, न्यूयॉर्क टाइम्स।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Sun, 17 May 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो :
अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
सुबह रसोई तक पहुंची ही थी कि मेरे फोन पर दो ऐसे संदेश आए, जिन्हें देखकर मन बिल्कुल बैठ गया। उस समय मेरे मुंह से बस यही निकला कि आज का दिन तो गया। लेकिन क्लीवलैंड क्लिनिक की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सुसान अल्बर्स कहती हैं कि ऐसा जरूरी नहीं है।
भले ही दिन की शुरुआत खराब हो, (जैसे कोई कठिन मीटिंग, बुरी खबर या किसी का रूखा व्यवहार) पर हमारे पास दिन का अंत बेहतर बनाने की क्षमता होती है। अक्सर हम किसी एक घटना को इतना बड़ा बना लेते हैं कि पूरा दिन उसी के असर में चला जाता है, जबकि यदि हम थोड़ा रुककर सोचें और स्थिति को अलग नजरिये से देखें, तो उसका प्रभाव कम हो सकता है।
संचार मामलों के प्रोफेसर माइकल ली का भी मानना है कि जब कोई नकारात्मक अनुभव हो, तो तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय खुद से पूछना चाहिए कि क्या यह वाकई इतनी गंभीर बात है। जब हम इस तरह से सोचते हैं, तो तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है और बात उतनी बड़ी नहीं लगती। डॉ. एल्बर्स कहती हैं कि दिन को बेहतर बनाने का एक और सरल तरीका है-अपने अनुभवों में थोड़ा बदलाव लाना। इसे वह ‘संवेदी बदलाव’ कहती हैं। वह कहती हैं कि गर्म पानी से नहाएं, कपड़े बदलें या कोई खुशबूदार मोमबत्ती जलाएं। यह आपका ध्यान भटकाकर आपको तरोताजा महसूस कराने में मदद कर सकते हैं। या फिर थोड़ा चलें-फिरें, ऐसा करने से आपके दिमाग में मूड को बेहतर बनाने वाले रसायन निकलते हैं, चिंता कम होती है और बार-बार एक ही बात सोचने की आदत से छुटकारा मिल सकता है।
किसी मुश्किल समय के लिए एक ‘भावनात्मक प्राथमिक उपचार किट’ बनाएं। जैसे अपनी पसंदीदा गानों की एक सूची बनाना, जिसे सुनते ही मूड बेहतर हो जाता हो। शुभ संदेशों और अच्छी यादों का संग्रह तैयार करे। ऐसे छोटे-छोटे उपाय मुश्किल समय में बहुत काम आते हैं। कभी-कभी साधारण-सी लगने वाली चीजें भी बहुत असर डालती हैं। जैसे कृतज्ञता का अभ्यास, जिसमें आप अपने आसपास की चीजों के लिए आभार महसूस करते हैं। यह आपके ध्यान को नकारात्मकता से हटाकर सकारात्मकता की ओर ले जाता है। इस तरह, चाहे दिन की शुरुआत कितनी भी खराब क्यों न हो, थोड़ी समझदारी, नजरिये में बदलाव और छोटे-छोटे सकारात्मक कदम उसे बेहतर बना सकते हैं।