फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   value of kings life

बादशाह के जीवन की कीमत

Wed, 03 Apr 2013 12:14 AM IST
Updated Wed, 03 Apr 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
value of kings life

ईरान के शाह एक जानलेवा बीमारी से ग्रस्त हो गए थे। हकीमों ने उनकी शारीरिक जांच के बाद कहा कि यदि अमुक लक्षणों वाले किसी जवान व्यक्ति का पित्ताशय मिल जाए, तो शाह के प्राण बचाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


शाह के कर्मचारी ऐसे व्यक्ति की तलाश में निकल पड़े। उन्हें उन लक्षणों वाला एक युवक मिला। वह काफी गरीब परिवार का था। कर्मचारियों ने जब उस युवक के बदले में सोने की मुद्राएं देने की पेशकश की, तो लालच में उसके पिता ने सहज भाव से उसे कर्मचारियों के हवाले कर दिया। ईरान के काजी ने भी फतवा जारी कर दिया कि बादशाह का जीवन बचाने के लिए किसी एक व्यक्ति के प्राण लेना कोई गुनाह नहीं है।
विज्ञापन


फिर क्या था, युवक की हत्या कर पित्ताशय निकालने की तैयारी की जाने लगी। जल्लाद को देखते ही युवक ने आकाश की ओर देखकर कुछ बुदबुदाया। बादशाह ने यह देखा, तो उन्होंने उससे पूछा, बेटा, तुम आकाश की ओर क्या देख रहे थे। उस युवक ने जवाब दिया, बादशाह सलामत, मैं धन के लालच में पुत्र को मौत को सौंप देने और काजी द्वारा निरपराध की हत्या को सही ठहराने जैसे गुनाहों की जानकारी खुदा को दे रहा था। मैं कह रहा था, खुदा तू तो परवरदिगार है, अब अपना जीवन तुझे सौंप रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये शब्द सुनकर बादशाह की आंखें खुल गईं। उन्होंने तत्काल उस युवक को छोड़ देने का आदेश दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed