Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Sonia Gandhi Memoir story in own words book presents different perspective no controversy questions unanswered

अपनी कहानी, अपनी तरफ से: ताजा किताब में प्रचलित बातों से अलग पक्ष, विवाद से बचा गया; कुछ सवालों के उत्तर नहीं!

Tue, 17 Nov 2026 03:23 AM IST
ज्योति भास्कर अरविंद कुमार सिंह
अरविंद कुमार सिंह Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 17 Nov 2026 03:23 AM IST
सार

अमर उजाला ने ही सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के लिए राजी होने की खबर ब्रेक की थी। उनकी ताजा किताब प्रचलित बातों से अलग अपना पक्ष रखती है।

विज्ञापन
Sonia Gandhi Memoir story in own words book presents different perspective no controversy questions unanswered
सोनिया गांधी के संस्मरणों की किताब - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव में कई विवादित मुद्दों पर सोनिया गांधी ने बेबाकी से बात रखी है, जिन पर कांग्रेस के नेता बोलने से कतराते हैं। सोनिया गांधी की वैचारिक प्रतिबद्धता और संघ परिवार की राजनीति का विरोध किताब में भरपूर दिखता है। पर, जहां बहुत-से पात्र कई भूमिकाओं में रहे हैं, वहां उनकी प्रतिष्ठा को ध्यान में रखकर सावधानी से कलम चलाई गई है। किताब के आने के पहले सोनिया गांधी ने कहा था कि अब तक मेरी कहानी दूसरों ने सुनाई है, अब मेरी बारी है। इसी वजह से उन्होंने उन तथ्यों को खास तौर पर आगे रखा है, जिन पर जनमानस में बहुत-सी बातें प्रचारित थीं।

विज्ञापन


अपने राजनीतिक जीवन के सबसे अहम सोपान, यानी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने को सोनिया गांधी ने छठे अध्याय में रखा है। इसमें संगठन ही नहीं, संसदीय राजनीति से लेकर बहुत-से तथ्य हैं। 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस उनको नेतृत्व सौंप रही थी, पर वह नहीं मानीं। पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बने। फिर, 1996 में कांग्रेस की हार के बाद सीताराम केसरी अध्यक्ष बने।
विज्ञापन


किताब से पहली बार आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि हुई है कि 1995 में जब अर्जुन सिंह और नारायण दत्त तिवारी ने नया समूह बनाया, तो उसे समर्थन देने के लिए सोनिया गांधी पर दबाव पड़ा था। उस दौरान सोनिया गांधी प्रमुख नेताओं से मिलती रहती थीं, लेकिन कांग्रेस में बिखराव और जीके मूपनार, माधव राव सिंधिया और ममता बनर्जी के अलग दल बनाने को लेकर वह चिंतित थीं । 1997 में वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य बनीं और कोलकाता महाधिवेशन में आमंत्रित भी हुईं। कांग्रेस कार्यसमिति ने उन्हें 14 मार्च, 1998 को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


किताब में सीताराम केसरी की सराहना करते हुए सोनिया गांधी ने लिखा है कि कार्यसमिति की बैठक से वह सीधे सीताराम केसरी के घर गईं और उनके पैर छूकर आशीष लिया। 17 मार्च, 1998 को सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल के संविधान में बदलाव के साथ संसदीय दल की अध्यक्ष भी बनीं। इसके बाद उन्होंने शरद पवार को लोकसभा में और डॉ. मनमोहन सिंह को राज्यसभा में कांग्रेस का नेता बनाया। सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के पहले कांग्रेस की राजनीति में काफी कुछ देखने को मिल रहा था। आठ मार्च, 1998 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के आग्रह पर वह अध्यक्ष बनने के लिए राजी हुई थीं। तब अमर उजाला ने ही नौ मार्च, 1998 को यह खबर ब्रेक की थी। इसके बाद बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीताराम केसरी ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।

किताब में सोनिया गांधी ने अपने अध्यक्ष काल में अमेठी व बेल्लारी के लोकसभा चुनाव की चुनौतियों का खास जिक्र किया है। बेल्लारी में उनके मुकाबले सुषमा स्वराज मैदान में थीं। देसी बेटी और विदेशी बहू का नारा खूब उछला, पर बेल्लारी से सोनिया गांधी जीतीं। किताब में इस बात का खास जिक्र है कि तब अमेठी का मोर्चा प्रियंका गांधी ने संभाला था और राहुल गांधी ने उनके साथ देश के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। किताब में अमेठी पर भी बहुत कुछ है।

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के पहले सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के विशेष आग्रह पर कांग्रेस के लिए प्रचार किया। 15 जनवरी, 1998 को बंगलूरू के नेशनल हाई स्कूल मैदान की विशाल जनसभा को मैंने कवर किया था। उनका भाषण बहुत ताकतवर था। सोनिया गांधी ने किताब में खुलासा किया है कि उनके भाषणों की तैयारी में प्रियंका गांधी उनका सहयोग करती थीं। इतालवी लहजे के कारण हिंदी भाषणों के लिए उनको काफी तैयारी करनी पड़ती थी, कई ड्राफ्ट बनाने पड़ते थे। इस काम में जनार्दन द्विवेदी उनकी मदद करते थे। पर, जैसी कि चर्चा होती रही है, वह शीशे के सामने कभी अभ्यास नहीं करती थीं।


किताब में कारगिल घुसपैठ से लेकर अटल सरकार के गिरने के बाद की स्थितियां, मई 1999 में शरद पवार समेत तीन साथियों द्वारा विदेशी मूल संबंधी पत्र लिखने का भी जिक्र है। 2017 में राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने और 2019 में उनके त्यागपत्र के बाद फिर से सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने और मल्लिकार्जुन खरगे की ताजपोशी तक की घटनाओं का विवरण भी है। यह और बात है कि कई विवादित तथ्यों से बचा गया है, तो कुछ सवालों के उत्तर नहीं मिलते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed