{"_id":"669314da4bd5bb79b6030335","slug":"sleep-tourism-and-regular-healthy-sleeping-at-home-know-health-implications-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लीप टूरिज्म: अच्छी नींद सपना बन गई, तो जाइए नींद पर्यटन पर; लेकिन यह घर पर नियमित स्वस्थ नींद का विकल्प नहीं","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
स्लीप टूरिज्म: अच्छी नींद सपना बन गई, तो जाइए नींद पर्यटन पर; लेकिन यह घर पर नियमित स्वस्थ नींद का विकल्प नहीं
Sun, 14 Jul 2024 05:29 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
चार्लोट गुप्ता
चार्लोट गुप्ता
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो :
ani
विस्तार
कल्पना कीजिए कि आप एक लंबी यात्रा के बाद होटल पहुंचते हैं और वहां स्लीप बटलर स्वागत करने के साथ आपको तकिए के साथ अन्य सेवाओं की सूची पेश करता है। फिर आपको ‘नींद-ध्यान सत्र’ में बुलाया जाता है और आप एक ऐसे कमरे में पहुंचते हैं, जिसमें एआई-तकनीक वाला स्मार्ट बिस्तर व अन्य सुविधाएं हैं।पारंपरिक रूप से छुट्टियां मौज-मस्ती करने, घूमने, दर्शनीय जगहों की यात्रा के लिए होती हैं। लेकिन स्लीप टूरिज्म यानी नींद पर्यटन सिर्फ अच्छी नींद के लिए होता है, जिसमें छुट्टियां लेकर मजे से सोइए। नींद पर्यटन तेजी से उभरते स्वास्थ्य पर्यटन का हिस्सा है। स्वास्थ्य पर्यटन सालाना 800 अरब डॉलर से ज्यादा का कारोबार बन चुका है। आज दुनिया भर में पर्यटकों के लिए होटलों में विलासितापूर्ण आरामगाह हैं। नींद पर्यटन के बढ़ने का मतलब है कि ज्यादातर लोग अच्छी नींद से वंचित हैं। ऑस्ट्रेलिया में एक-तिहाई से ज्यादा वयस्क सात से नौ घंटे की पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं, जो बेहद जरूरी है।
अपर्याप्त नींद जीवन में मानसिक स्वास्थ्य, हृदय रोग, चयापचय रोग और किसी भी कारण से होने वाली मौत सहित कई समस्याएं खड़ी कर देती है। लेकिन क्या कोई होटल या कृत्रिम मेधा तकनीकयुक्त ऐशो-आराम वाली जगह व सुविधाएं आपको अच्छी नींद दे सकती है? नींद पर्यटन उद्योग में उपलब्ध ज्यादातर सेवाओं का मकसद शयनकक्ष को ग्राहकों के अनुकूल बनाना होता है। अच्छी नींद के लिए अच्छे गद्दे, तकिए और शांत वातावरण चाहिए। लोग जितनी अच्छी नींद लेंगे, उसकी गुणवत्ता उतनी ही बेहतर होगी।
जब हम किसी होटल में रुकते हैं, तो रोजमर्रा के तनावों से मुक्त रहते हैं। सोने के दौरान आने वाली अड़चनों, जैसे पड़ोस में चल रहे निर्माण कार्यों, गाड़ियों या पालतू जानवरों के शोर आदि से भी मुक्त रहते हैं। इसलिए हम घर से दूर शांत माहौल में अच्छी नींद ले सकते हैं। विज्ञान के मुताबिक, कम समय में भी हम अपनी नींद पूरी कर सकते हैं। कम नींद के बाद जब हमारा मस्तिष्क ‘नींद का दबाव’ जमा करता है, तो ऐसा हो सकता है। ‘नींद का दबाव’ बताता है कि नींद के लिए जैविक इच्छा कितनी प्रबल है। नींद का दबाव ज्यादा होने से सोना आसान हो जाता है। अच्छी नींद इससे राहत दिला सकती है। शरीर को आराम देने के लिए रात की नींद महत्वपूर्ण है। लेकिन स्लीप टूरिज्म घर पर नियमित स्वस्थ नींद का विकल्प नहीं है।