Hindi News
›
Columns
›
Opinion
›
samajwadi-party-jan-man-manifesto-2027-up-election-promises-pda-jobs-Litmus Test-Populist Announcements
{"_id":"6b08d82b5af8b4e40c0b32a8","slug":"samajwadi-party-jan-man-manifesto-2027-up-election-promises-pda-jobs-litmus-test-populist-announcements-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वादों की कसौटी: चुनावी बिसात पर सपा ने दी लोकलुभावन घोषणाओं की सौगात, क्या मतदाता होंगे आकर्षित?","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
वादों की कसौटी: चुनावी बिसात पर सपा ने दी लोकलुभावन घोषणाओं की सौगात, क्या मतदाता होंगे आकर्षित?
घोषणापत्र में युवाओं को हर महीने पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता और पांच वर्षों में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा ऐसे समय में किया गया है, जब प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता और रोजगार युवाओं की सबसे बड़ी चिंता हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सपा के घोषणापत्र के सामने वित्तीय और कानूनी चुनौतियां
- फोटो :
ANI
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभी भले ही चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी नहीं की हो, पर राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने संविधान दिवस के अवसर पर ‘जन-मन घोषणापत्र’ जारी कर 2027 के अपने एजेंडे की दिशा स्पष्ट कर दी है। इससे साफ है कि सपा चुनाव में सामाजिक न्याय (पीडीए), रोजगार और लोक-कल्याणकारी योजनाओं को अपना मुख्य हथियार बनाएगी। घोषणापत्र में युवाओं को हर महीने पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता और पांच वर्षों में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा ऐसे समय में किया गया है, जब प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता और रोजगार युवाओं की सबसे बड़ी चिंता हैं। इसी तरह, पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षामित्रों को शिक्षकों के समान वेतन और बंद पड़े 26 हजार स्कूलों को फिर से खोलने जैसे वादे सरकारी कर्मचारियों, युवाओं व ग्रामीण निर्धन वोटरों को साधने की कोशिश हैं। बढ़ती महंगाई और परिवारों की बदलती संरचना के बीच बुजुर्ग महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन की घोषणा भी सामाजिक सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। हालांकि इस तरह की कल्याणकारी घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भारी-भरकम वित्तीय संसाधन कहां से जुटाए जाएंगे, इसका कोई स्पष्ट आर्थिक खाका सामने नहीं रखा गया है। सामाजिक न्याय के मोर्चे पर जातिगत जनगणना कराने की मांग को सपा ने अपने एजेंडे में प्रमुखता दी है। हालांकि, केंद्र सरकार पहले ही आगामी जनगणना में जातियों की गिनती कराने की अधिसूचना जारी कर चुकी है। पीडीए की राजनीति को आर्थिक भागीदारी से जोड़ने के लिए सपा ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दलित विकास परिषद के गठन और 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में दलितों व पीडीए को 50 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव भी किया है। ये कदम राजनीतिक रूप से आकर्षक तो हैं, लेकिन इनकी कानूनी वैधता और व्यावहारिक चुनौतियों पर स्पष्टता आवश्यक है। गौरतलब है कि यह घोषणापत्र ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। गठबंधन के साझा कार्यक्रम से पहले सपा का यह एकतरफा कदम सहयोगी दल पर राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति भी हो सकता है। बहरहाल, उत्तर प्रदेश की जनता के सामने भाजपा के शासन का अनुभव है और सपा के पिछले कार्यकाल की यादें भी। ऐसे में, अब देखना होगा कि सपा के ये लोकलुभावन वादे मतदाताओं को कितना आकर्षित कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।