फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   shiv kumar goyal article

गृहस्थ पुरुष के कल्याण का सूत्र

Wed, 06 Nov 2013 09:56 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Wed, 06 Nov 2013 09:56 PM IST
विज्ञापन
shiv kumar goyal article

युधिष्ठिर प्रायः भीष्म पितामह के चरणों में बैठकर उनका सत्संग करने को लालायित रहते थे। वह उनके समक्ष अपनी जिज्ञासाएं प्रस्तुत कर उनका समाधान प्राप्त किया करते थे। एक बार उन्होंने प्रश्न किया कि गृहस्थ पुरुष के कल्याण का सूत्र बताने की कृपा करें।

विज्ञापन


भीष्म ने कहा, गृहस्थ पुरुष सत्य-सरलता का पालन करे। वृद्धजनों एवं अतिथि का आदर-सत्कार करे। भगवान की भक्ति करे और अपनी स्त्री से ही अनुराग रखे। ऐसा आचरण करने वाले गृहस्थ के कल्याण में कोई संशय नहीं। सद्गृहस्थ जनक जी का उदाहरण देते हुए भीष्म पितामह ने कहा, जनक गृहस्थ होते हुए भी हमेशा भगवान की भक्ति में लीन रहते थे। ऐसा सद्गृहस्थ किसी संन्यासी से कम नहीं होता। युधिष्ठिर ने फिर प्रश्न किया, पितामह, मोक्ष का अधिकारी कौन है?
विज्ञापन


भीष्म ने समझाया, जो व्यक्ति लोभ, मोह जैसे दोषों का त्याग करता है, जिसके लिए मिट्टी और सोना समान है, जो आसक्तिरहित है, वह मोक्ष का अधिकारी होता है। गेरुआ वस्त्र धारण करना, कमंडल साथ रखना-ये सभी संन्यास मार्ग का परिचय देने वाले चिह्न मात्र हैं। इनसे मोक्ष नहीं मिलता। काम, क्रोध, लोभ, मोह, भय आदि का त्याग करने वाले पूर्ण संयमी संन्यासी और भगवान की भक्ति व प्रेम में डूबे रहने वाले साधु को ही मुक्ति प्राप्त होती है। युधिष्ठिर को अपने प्रश्नों का संतोषजनक जवाब मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed