{"_id":"8ee6ef22a923c9ed935d0e759d5445ac","slug":"shiv-kumar-goyal-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु की आंखों पर अभिमान का परदा","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
साधु की आंखों पर अभिमान का परदा
शिवकुमार गोयल
Updated Sat, 16 Nov 2013 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साधु था। एक दिन श्मशान में बैठकर चिता की आग में वह रोटी सेंक रहा था। शिव-पार्वती अचानक उधर से निकले। पार्वती जी ने उस साधु को देखा, तो उन्हें उस पर दया आ गई। दुखित होकर शंकर जी से वह बोलीं, इस बेचारे को चूल्हे की आग भी नसीब नहीं है। आप इस साधु की दरिद्रता दूर कर दीजिए।
विज्ञापन
पार्वती जी के आग्रह पर शंकर जी एक भिखारी का रूप धारण कर उसके पास पहुंच गए और उससे रोटी मांगी। साधु ने कहा, मेरे पास चार रोटियां हैं। दो तू ले जा, शेष दो रोटियों से मैं अपनी क्षुधा मिटा लूंगा। यह सुनकर शंकर जी खुश हुए और अपने असली रूप में आ गए। वह बोले, तुमने भूखे को रोटियां दीं। वर मांगो।
विज्ञापन
साधु अभिमान में चूर होकर बोला, अरे भिखमंगे, भगवान बनने का स्वांग न रच। तूने रोटियां मांगी, मैंने दे दी। आया था मांगने और अब चला है वर देने। मुझे क्षुधा मिटा लेने दे।
विज्ञापन
पार्वती वृक्ष की ओट में खड़ी सब कुछ देख रही थीं। शंकर जी लौटे, तो वह बोलीं, अभिमान के कारण इसकी आंखों पर परदा पड़ गया है। आपको पहचान नहीं पाया। वास्तव में दया का पात्र ऐसा ही व्यक्ति होता है। इसका कल्याण करें।
चूंकि शंकर जी को साधु ने भोजन परोसा था, इससे खुश होकर उन्होंने उसे शिवलोक भेज दिया।