फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   satire

किस्म-किस्म के बस्ते

Thu, 20 Jun 2013 10:33 PM IST
सुरेंद्र वर्मा
सुरेंद्र वर्मा Updated Thu, 20 Jun 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
satire

आप थैला कहें या झोला, गठरी कहें या पुलिंदा, पोटली कहें या बंडल, बटुआ कहें या बैग- सब एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। सभी बस्ता परिवार के हैं। ये सभी चीजों/ वस्तुओं को भरने के काम आते हैं। और चीजें भी कैसी-कैसी! स्कूल की कॉपी-किताबों से लेकर मुकदमों के कागजात के झूठे-सच्चे दस्तावेजों तक!

विज्ञापन


फल-फूल, साग-सब्जी, किराने का सामान और प्रसाधन की सामग्री-कुछ भी इनमें डाला जा सकता है। एक आध्यात्मिक लेखक ने तो एक बार यहां तक कह दिया था कि सारा संसार ही एक बड़ा बस्ता है। इसमें सब कुछ समाया हुआ है- पेड़-पौधे, कीट-पतंगे, पशु-पक्षी, आदमी-औरतें, नदी-नाले, टीले-पर्वत, चांद-तारे यहां तक कि आसमान और समुद्र तक। पता नहीं, ईश्वर इस बस्ते को लेकर कैसे चलता होगा?
विज्ञापन


छोटा था, तो स्कूल एक बस्ते को लेकर जाता था। उसे मेरी मां अपनी पुरानी साड़ियों की किनारियों को जोड़कर बनाती थीं। अब तो स्कूल के बच्चों के लिए तरह-तरह के 'बस्ते' (जी नहीं, बैग्स) बनने लगे हैं। बड़े स्कूलों में तो बड़े लोगों के बच्चे एक-दूसरे को पढ़ाई-लिखाई से नहीं, उनके डिजाइनर बैग्स से ही जानते-पहचानते हैं। बस्ता एक ऐसा पात्र है, जिसमें वस्तुओं को जमा किया जाता है। जिनमें हम रुपया-पैसा रखते हैं, वे बटुए कहलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे आजकल लेन-देन के लिए 'नोट' ब्रीफकेस में रखे जाते हैं। झूठ के पुलिंदे देखे हैं आपने? नहीं, न! लेकिन होते हैं। कई बार हमारे कथन झूठ के पुलिंदे होते हैं। ये पुलिंदे न तो दिखाई देते हैं, न इनमें रखा झूठ का ही पता चलता है। व्यापार-धंधे में ये काफी काम आते हैं। जब कोई ग्राहक फंस जाता है, तब उसे पता चलता है कि वह झूठ के पुलिंदे का शिकार हो गया। राजनीति में भी इनका खासा प्रयोग होता है।


बस्ता-बरसात में भीग जाए, तो भीगा-बस्ता इस्तेमाल करने लायक नहीं होता। गरमियों में बस्ता धूप में पड़ा रहे, तो उसमें रखी वस्तुएं तपने लगती हैं। पर सिर्फ भीगे और गर्म बस्ते ही नहीं होते। ठंडे-बस्तों का चलन इधर काफी बढ़ गया है। इनका इस्तेमाल अधिकतर सरकार और जांच एजेंसियां करती हैं। किसी को तंग करना हुआ, तो ठंडे-बस्ते से 'केस' बाहर निकल आता है और जांच-पड़ताल शुरू हो जाती है। किसी को राहत पहुंचाना हो, तो 'केस' ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। वहां चैन से पड़ा रहता है- ठंडा-ठंडा, कूल-कूल- ठीक किसी रईसजादे की तरह, जो गर्मी में अपने एसी कमरे में ठंडे बस्ते में पड़ा हो!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed