फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   rupees in Treasure

खजाने में रुपये पूरे निकले

Mon, 29 Jul 2013 08:32 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Mon, 29 Jul 2013 08:32 PM IST
विज्ञापन
rupees in Treasure

लगभग सौ वर्ष पहले की बात है। संयुक्त प्रांत (अब उत्तर प्रदेश) के इटावा जिले में ओरैया के तहसीलदार थे लाला जयनारायण। वह अपने वेतन का कुछ भाग गरीबों और पशु-पक्षियों के पालन-पोषण के कार्य में खर्च किया करते थे।

विज्ञापन


उन्हीं दिनों क्षेत्र में भयंकर अकाल पड़ा। तहसीलदार के पास कुछ ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव में भूख से अनेक वृद्ध, महिलाएं और बच्चे मर चुके हैं। यदि ग्रामीणों को जल्दी ही भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया, तो असंख्य व्यक्ति मर जाएंगे। यह सुनकर तहसीलदार साहब ने खजांची से कहा, इन्हें पांच सौ रुपये खजाने से दे दो। खजांची ने रुपये दे दिए, पर वह तहसीलदार की दयालुता से चिढ़ गया। उसने तहसीलदार के खिलाफ प्रशासन में शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन


एक दिन लाला जयनारायण सुबह की पूजा के लिए बैठे थे, तभी चपरासी ने आकर कहा कि कलेक्टर साहब आए हैं और आपको तुरंत बुलवाया है। तहसीलदार साहब ने शांति से कहा, उन्हें जाकर कहो कि मैं पूजा-अर्चना के बाद ही आऊंगा। फिर उन्होंने भगवान से कहा, मैंने खजाने के एक भी पैसे का दुरुपयोग नहीं किया। लोगों की जान बचाने के लिए ही रुपये दिलवाए हैं। आप मेरी रक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने खजाने का निरीक्षण किया, तो रुपये पूरे निकले। उसके कुछ ही महीने बाद लाला जयनारायण तहसीलदार का पद त्यागकर वृंदावन चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed