{"_id":"6ac1c6de8b0cdf7f960ea02b","slug":"keep-life-pleasant-listening-favorite-song-sharing-happiness-and-simply-gazing-at-stars-can-also-bring-joy-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकि जिंदगी खुशनुमा बनी रहे: मनपसंद गाना सुनना, खुशियां बांटना व बेवजह तारों को निहारना भी खुशी दे सकता है","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
ताकि जिंदगी खुशनुमा बनी रहे: मनपसंद गाना सुनना, खुशियां बांटना व बेवजह तारों को निहारना भी खुशी दे सकता है
Sun, 04 Oct 2026 08:54 AM IST
ज्योति भास्कर
मेलिसा किर्श, द न्यूयॉर्क टाइम्स
मेलिसा किर्श, द न्यूयॉर्क टाइम्स
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:54 AM IST
सार
जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए बड़े बदलाव जरूरी नहीं। मनपसंद गाना सुनना, खुशियां बांटना व बेवजह तारों को निहारना भी खुशी दे सकता है।
विज्ञापन
खुशियां ऐसे भी जिंदगी में दस्तक देती हैं
- फोटो : FreePik
विस्तार
रोजमर्रा की आपाधापी में हम अक्सर उन छोटे-छोटे पलों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो हमारे चेहरे पर सहज मुस्कान ला सकते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि जीवन का असली सुकून इन्हीं साधारण चीजों में छिपा है। जब आपका पसंदीदा गाना बजे, तो दुनिया की परवाह किए बिना झूम उठिए। संगीत में पूरी तरह खो जाने की यह मासूम खुशी दिल का बोझ हल्का कर देती है।
विज्ञापन
दूसरों के साथ छोटी-सी खुशी साझा करना भी आपके दिन को खुशनुमा बना सकता है। इंटरनेट के कुछ कोने हमें अनोखे तरीके से लोगों से जोड़े रखते हैं। जैसे, ताश के पत्तों का वही पुराना खेल, जिसे हम कभी बोरियत मिटाने के लिए खेला करते थे। अगर उसे कुछ ऐसे खेला जाए कि आप अपने साथ-साथ दुनियाभर के अजनबियों को भी उसमें शामिल कर सकें, तो खेल का पूरा एहसास ही बदल जाता है। सब अपनी-अपनी जगह पर अकेले हैं, मगर एक ही जैसी छोटी-छोटी जीतों का जश्न एकसाथ मना रहे हैं। यह हमें एहसास दिलाता है कि हम अपने दायरों में अकेले होकर भी वास्तव में अकेले नहीं हैं। इसके अलावा, जिंदगी में आने वाले लोगों और मुलाकातों को किसी गेस्ट बुक या तस्वीरों के जरिये सहेजना हमें इस बात का आभास कराता है कि हमारा जीवन कितने आत्मीय रिश्तों से समृद्ध रहा है।
विज्ञापन
अकेलेपन के इस दौर में दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर रहना, खाना खाना और खुशियां बांटना एक आदर्श जीवनशैली है, जो व्यावहारिक चुनौतियों के बावजूद, अपनापन महसूस कराती है। वहीं जब मन संदेह और उलझनों से घिर जाए, तो अमेरिकी उपन्यासकार ऐनी लैमॉट के ‘चार अटल नियम’ हमें स्वीकार्यता का गहरा सुकून देते हैं कि जो मौजूद हैं, वही सही लोग हैं, जो शुरू हुआ, वही सही वक्त था, जो हुआ, वही हो सकता था, और जो खत्म हुआ, वह पूरा हो चुका है। अंत में, हवाई जहाज की खिड़की से या जमीन पर रहकर बादलों व तारों को निहारना अपने आप में सुकून भरा है। यह हमें सिखाता है कि हमारी परेशानियां उनके सामने कितनी छोटी हैं।
विज्ञापन
शायद जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए बहुत कुछ बदलने की जरूरत नहीं। कभी पसंदीदा गाना सुनिए, कभी किसी के साथ खुशियां बांटिए, यादें सहेजिए, कुछ चीजें छोड़ दीजिए और तारों को निहारना मत भूलिए।